कमालगंज / फर्रुखाबाद 11 नवंबर 2022
उत्तर प्रदेश के विख्यात सूफी संत हजरत ख्वाजा अहसन अली शाह रह० की दरगाह जिला फर्रुखाबाद के गांव शेखपुर अंतर्गत थाना कमालगंज में स्थित है। इस दरगाह का इतिहास आज से लगभग 123 साल पुराना बताया जा रहा है । सूफी संत की यह दरगाह हिंदू- मुस्लिम सभी लोगों की श्रद्धा तथा आस्था का हमेशा से केंद्र रहा है। इस दरगाह पर पूरे भारतवर्ष के कई प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालु दर्शन करके मत्था टेकते हैं और दुनिया की सलामती की दुआ मांगने के साथ ही हर वर्ष होने वाले उर्फ अहसनी व महमूदी में शरीक होते हैं। इस साल होने वाले उर्स के बारे में जानकारी देते हुए दरगाह सज्जादा नसीन के छोटे भाई फायक महमूद ने बताया कि तैयारियां जोर शोर से जारी हैं और लगभग हर इंतजाम पुख्ता तौर पर पूरा हो चुका है। उसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसी माह 17 नवंबर 2022 दिन जुमेरात को बाद नमाजे फजल फजिर परचम कुशाई, नमाजे जोहर बाद महफिले मिलादुन्नबी, शाम 7:00 बजे गुस्ल मजारात ब गुल पोशी सेहरा, 9:00 बजे शब फजाइले औलिया अल्लाह और बादहू, रात 1:00 बजे तक महफिले समा (कव्वाली) तथा 18 नवंबर 2022 दिन जुमा 9:00 बजे सुबह जुलूस, चादर ब गागर गांव शेखपुर गौसपुर व नगला दाऊद, 9:00बजे शब जलसा कौमी यकजहती और तमाम रात महफिले समा( कव्वाली) और आखिरी दिन 19 नवंबर 2022 दिन शनिवार को 11:00 बजे दिन से कुल शरीफ शुरू होगा ,जिसमें दस्तारबंदी साहिबे सज्जादा ब जियारते खिरका शरीफ कुल के वक्त जेब तन फरमाएंगे तकरीर और शिजराख्वानी के बाद फातिहा कुल शरीफ व दुआयें होकर उर्स का इख्तिताम होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct