Farrukhabad News: प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने सहित कृषकों से जुड़ी कई समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय किसान संघ ने सीएम को अवगत कराने की आयोजित बैठक में बनाई रणनीति

WhatsApp Image 2022 10 20 at 10.24.15 AM1

फर्रुखाबाद 20 अक्टूबर 2022
भारतीय किसान संघ जनपद इकाई फर्रुखाबाद की मासिक बैठक आज 20 अगस्त को जिला मीडिया प्रभारी अनूप शर्मा के आवास पर संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने की, इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांतीय पदाधिकारी जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी शिवनंदन भदोरिया भी उपस्थित रहे ।बैठक में निर्णय लिया गया कि दीपावली के बाद भारतीय किसान संघ की ओर से किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराने के लिए संबंधित जिला अधिकारी को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंप, कृषक समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी।

बैठक में लाए गए विषयों पर विचारों प्रांत किसान समस्याएं जो किसानों के जीवन को कठिन बना रही हैं। उन्हें बताते हुए कहा गया कि जनपद में सूखा ,बेमौसम अतिवृष्टि व बाढ़ से किसानों की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। बाढ प्रभावित किसानों को अतिशीघ्र सर्वे कराने के बाद मुआवजा दिया जाए।

खरीफ 2022 में जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसलों का बीमा कराया है। ऐसे शत प्रतिशत किसानों को क्लेम का निस्तारण करा कर भुगतान किया जाए।
– विकासखंड कमालगंज स्थित ग्राम जंजाली नगला, धारा नगला, कल्लू नगला, नथुआपुर,भोला नगला,उमरावनगला, आदि गांवों में आए गंगा की बाढ़ से जिन किसानों के मकान पशु फसलें प्रभावित हुई हैं।ऐशे सभी किसानों भाईयों को समुचित मुआवजा दिया जाए।
– अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को उनकी फसल क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें मुफ्त बीज उपलब्ध कराया जाए।
-मृदा परीक्षण हेतु सचल दल समाप्त किए जाने से किसान बिना मृदा परीक्षण कराए , रासायनिक उर्वरक का उपयोग कर रहे हैं ।मृदा परीक्षण की पुरानी प्रक्रिया को पुनः शुरू कराया जाए।
-अन्ना जानवरों की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। अत: अन्ना पशुओं से निजात पाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं!
– जनपद में काफी संख्या में राजकीय नलकूप तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं। उन्हें तत्काल चालू कराया जाए! -किसानों द्वारा अपने निजी ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा निजी धार्मिक आयोजन या विशेष अवसरों पर परिवारिक सदस्य को यात्रा कराई जाती है। जिस पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

भारतीय किसान संघ इसका विषेश रूप से विरोध करता है। क्योंकि किसान के पास ले देकर केबल ट्रैक्टर ही एकमात्र साधन है। इसलिए प्रतिबंध लगाने से पहले शासन को चाहिए कि इसका सही और सरल विकल्प प्रस्तुत करें। जब तक विकल्प प्रस्तुत नहीं होता तब तक ट्रैक्टरों पर पाबंदी लगाना उचित नहीं होगा। बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता,
उपाध्यक्ष सुरजीत कटियार ,जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत महाजन , सहमीडिया प्रभारी मुकेश कुमार , जिला महिला प्रमुख अनीता अग्निहोत्री , जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर अमूल्य गंगवार , जिला कार्यकारणी सदस्य मनोज कुमार , रामाआसरे , गिरन्द्र सिंह , राकेश कुमार चक्रवर्ती , अवनीश कुमार , नवाबगंज ब्लॉक से ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन कुमार सोमवंशी , शमशाबाद ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा , बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कटियार , कमालगंज ब्लॉक से ब्लॉक मंत्री विजय यादव , जिला युवा प्रमुख राम लखन राजपूत , आदि पदाधिकारी व सदस्यगण क उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes