Kaimganj News: कंछल गुट से त्यागपत्र देने वाले पदाधिकारियों ने ली उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की सदस्यता

Kaimganj News, Kaimganj ki news,Farrukhabad News,

कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 अक्टूबर 2022
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट से त्यागपत्र देने वाले व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी तथा सदस्यों ने कल ही कंछल गुट से नाता तोड दिया था। आज इन सबने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के समक्ष सीपी सभागार में आयोजित बैठक में इसी गुट की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदस्यता ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रांतीय अध्यक्ष ने सम्मिलित हुए मनोज कौशल को जिला अध्यक्ष, संजय गुप्ता व अमित सेठ को कायमगंज नगर के साथ ही प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी।

पिछले संगठन में भी रामप्रकाश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष थे और इस संगठन में भी इन्हें यही पद दिया गया। इसीके साथ पवन गुप्ता को भी प्रांतीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया। नए संगठन की नई कार्यकारणी में लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व डॉ विकास शर्मा को संरक्षक घोषित किया गया। आहूत बैठक में संजय गुप्ता प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं नगर अध्यक्ष कायमगंज ,अमित सेठ प्रदेश मंत्री एवं नगर महामंत्री, सतीश चंद्र अग्रवाल नगर कोषाध्यक्ष ,पवित्र गुप्ता जिला महामंत्री, मिथुन कोषाध्यक्ष, अतुल यादव जिला उपाध्यक्ष, विशाल यादव जिला मंत्री, सुबोध गुप्ता उर्फ मनसा राम युवा जिलाध्यक्ष ,प्राची कनौजिया जिला महामंत्री, सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को नामित करते हुए रश्मी दुबे को महिला जिलाध्यक्ष एवं रमला राठोर महिला जिला महामंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की घोषणा कर दी गई।

बैठक में कहा गया कि नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नव वर्ष के अवसर पर 01 जनवरी 2022 को भव्य समारोह आयोजित कर शपथ ग्रहण कराई जाएगी। बैठक के दौरान घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में 10 हजार व्यापारी सैनिक नियुक्त किए जाएंगे, जो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारी हितों व उनके सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को बदायूं में प्रदेश कार्य समित की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश व केंद्र सरकार के समक्ष व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के साथ ही आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तय कर ली जाएगी।

बैठक में मल्टीनेशनल कंपनियां, शॉपिंग मॉल, ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यापारियों ने कहा की इससे व्यापार चौपट हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि आपने नारा दिया था। एक देश एक कानून उसे याद करके इन कंपनियों को रोकें, नहीं तो व्यापारी सड़कों पर उतरेगें।

उन्होंने कहा कि साल भर में कम से कम 52 दिन बाजार बंद रहता है। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग का काम होता रहता है। यदि बाजार बंदी हो तो सबके लिए एक समान होनी चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes