नादानी में तमंचे का ट्रैगर दबाना किशोर को पड़ा भारी ,अचानक चली गोली से युवती की दर्दनाक मौत

गोली से युवती की दर्दनाक मौत

कमालगंज /फर्रुखाबाद 4 अक्टूबर 2022
अचानक चली गोली से युवती की दर्दनाक मौत हो गई ।थाना क्षेत्र कमालगंज के गांव लखमियांपुर निवासी अशोक कठेरिया की बेटी 17 वर्षीय बेटी रत्ना अपने पड़ोसी चाचा सुनील के घर किसी काम से गत रात समय लगभग 8:00 बजे गई हुई थी ।क्या पता था के यहां जाना ही उसकी मौत का कारण बन जाएगा। बताया जा रहा है कि जिस समय रत्ना अपने चाचा के घर पहुंची थी। उसी समय उसका 11 वर्षीय लड़का विक्रांत अवैध तमंचे के साथ नादानी में खेल कर रहा था। उसका हाथ ट्रिगर पर पहुंच गया और उसे खींचते ही तमंचे से 315 बोर की गोली दन दनाती हुई पास खड़ी रत्ना के सीने में धसती हुई पार निकल गई ।

जैसे ही अचानक यह हादसा हुआ उसी समय दोनों परिवारों के होश उड़ गए । परिजन घायल बेटी को लेकर फर्रुखाबाद के मोहल्ला भोलेपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे ।परंतु सीने को चीरती हुई निकली गोली से बुरी तरह घायल हुई रत्ना बच ना सकी । डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

अस्पताल से शव लेकर परिजन कहीं चले गए। घटना की सूचना मिलते ही कमालगंज कोतवाली निरीक्षक अमरपाल सिंह ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी की तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया । पूछे जाने पर गांव वालों ने पुलिस को बताया कि घायल हुई रत्ना को घर वाले इलाज के लिए कहीं लेकर चले गए हैं।

इस प्रकरण की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवींद्रनाथ राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर काफी देर तक परिजन इलाज का बहाना करते हुए मामले को टालने का प्रयास करते रहे । परंतु पुलिस ने रात के करीब 2:30 बजे मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और उसी समय मोर्चरी भिजवा दिया। जहां आज पहुंचे उप निरीक्षक अनिलकुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes