भीषण अग्निकांड से नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

Picsart 22 10 03 18 31 09 386

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 3 अक्टूबर 2022
अज्ञात कारणों से लगी आग से नगदी तथा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख की ढेरी में बदल गया। अग्निकांड से तवाह हुए परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।,सूचना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर, जांच पड़ताल जारी। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम केहरी नगला मजरा सुल्तानगंज खरेटा निवासी राम खिलाड़ी पुत्र गयादीन के घर बीती रात्रि लगभग 1:00 बजे के करीब उस वक्त आग लग गई। जब परिवार के सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। अचानक लगी आग से जब परिवार के लोगों को आहट हुई। आंख खुली तो सामने घर गृहस्थी का सामान जल रहा था ।आंखों के सामने जल रहे गृहस्थी का सामान देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। शोरगुल मचाते हुए घर से बाहर भागे। आग लगातार विकराल होती गई ।पड़ोसन शामली पत्नी राम लड़ेते के मकान को भी अपने आगोश में ले लिया । देखते ही देखते दोनों घरों की गृहस्थिया धु धू कर जलने लगी। शोरगुल मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने डीजल इंजन पंपसेट चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी की घटना में एक तखत घर के किवाड़ कुछ नगदी तथा फसल के लिए लाई गई खाद एवं घरेलू सारा सामान चारपाई बिस्तर रजाई गद्दा कपड़े आदि जलकर खाक हो गए।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान सरनाम सिंह द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई । वही ग्राम प्रधान की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल शिवांगी यादव ने मौके पर जांच पड़ताल की,अग्निकांड में हुए नुकसान की जांच रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध कराने की बात कही। आग कैसे लगी इसका पता नही चला सका। फिलहाल आगजनी की घटना में बर्बाद हुए परिवार को ग्रामीणो ने प्रशासन से आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की मांग की है।

शमशाबाद से विश्व प्रकाश चतुर्वेदी

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes