– मंच से ही शिवपाल सिंह ने तत्कालीन बसपा सरकार को बेईमान तथा जिस सरकार में बे खुद वरिष्ठ मंत्री रहे उसी सपा पार्टी के उस समय के विधायकों पर भी जड़े गंभीर आरोप
संभल /उत्तर प्रदेश- 26 सितंबर 2022
सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव के धुर विरोधी कहे जाने वाले राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डी पी यादव तथा नेताजी के छोटे भाई प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव राजनीतिक रिश्ते जोड़ने के लिए एक ही मंच पर एक साथ कंधे से कंधा मिलाए नजर आए । इस समय डी पी यादव की पार्टी का प्रदेश की विधानसभा में केवल एक ही सदस्य विधायक के रुप में चुनकर पहुंचा है । दोनों पार्टी के शीर्ष नेता संभल की कैला देवी में आयोजित यदुकुल पुनर्जागरण मिशन द्वारा आयोजित सभा के मंच पर पहुंचे थे। जहां प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी गठबंधन की इसी मंच से घोषणा की । उन्होंने कहा कि वे दोनों मिलकर भविष्य की राजनीत तथा चुनावी रणनीति तय करेंगे। यदुकुल पुनर्जागरण मिशन मंच से पूरे जोशो खरोश के साथ बोल रहे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने ही वर्ष 2003 में बहुजन समाज पार्टी के 40 विधायकों को अपने पाले में लाकर नेताजी मुलायम सिंह यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था।वे यही तक नहीं रुके, शिवपाल सिंह ने आगे बोलते हुए तत्कालीन बसपा सरकार को बेईमान बताते हुए उस वक्त के सपा विधायकों पर भी गंभीरआरोप जड़ते हुए कहा कि विधायक विकास एवं ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर कमीशन खोरी किया करते थे। उनका यह भी कहना था इस कमीशन में से बे अधिकारियों का कमीशन भी खुद हड़प जाते थे। शिवपाल के आरोप से मुलायम सिंह यादव की उस सरकार में बड़े भ्रष्टाचार का उनके इस बयान से खुलासा होने की लोग चर्चा सभा स्थल पर ही करते दिखाइए देने लगे थे। भले ही शिवपाल सिंह यादव ने ऐसा बयान अपनी सियासी जमीन तथा वर्तमान की राजनीतिक स्थित से आहत होकर ही क्यों न दिया हो । अपने भाषण के दौरान शिवपाल सिंह ने कहा कि अगर उनकी पार्टी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे होते तो असमोली संभल और गुन्नौर की सीटें समाजवादी पार्टी नहीं जीत सकती थी। उन्होंने एमएसपी की गारंटी तथा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू होने के लिए यादव समाज का केंद्र सरकार में दखल होना जरूरी बताया। अपनी बात जारी रखते हुए प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर वे अहीर रेजिमेंट सहित जो मांगे लंबित हैं । उन्हें अवश्य पूरा कराएंगे । जब तक शिवपाल सिंह यादव सभा मंच पर रहे ।तब तक यहां के पूर्व सांसद राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष बाहुबली डी पी यादव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखाई देते रहे । क्या यह राजनैतिक समय की करवट और खुद की सियासी जमीन तलाशने की सोच है। जिसके कारण पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सगे छोटे भाई उन्हीं के धुर विरोधी डी पी यादव के साथ गठबंधन की घोषणा करके मंच साझा करते हुए नजर आ रहे थे ।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct