डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और ग्रामीणों में हुआ विवाद ,मची भगदड़ ,बारातियों ने छुप कर किया बचने का प्रयास

Picsart 22 09 26 11 51 04 992

फर्रुखाबाद 26 सितंबर 2022
जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमलाईपुर में बीती रात यहां के निवासी सत्तार की बेटी अफसाना की बारात जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम बड़ौला से आई थी। लड़की के पिता ने बड़ौदा निवासी सुनी अहमद पुत्र मुजीब के साथ शादी तय की थी। वर पक्ष धूम-धड़ाके के साथ खुशी के माहौल में बारात चढ़ा रहा था। वधू पक्ष के दरवाजे पर डीजे बज रहा था। डीजे पर ही खुशी में बाराती डांस कर रहे थे। उसी समय गांव के कुछ युवा भी उसी डीजे पर बारातियों के बीच घुसकर डांस करने लगे। इस पर बारातियों ने आपत्ति करते हुए उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन मस्ती में चूर गांव के युवा नहीं माने। मामला तू -तू -मैं -मैं से शुरू होकर मारपीट में बदल गया ।विवाद की सूचना पर और काफी ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने भी बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। बेबस दिख रहे बारातियों ने वहां से भागकर पंचायत घर में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस मारपीट में दूल्हे को भी नहीं बख्शा गया। इसलिए मौके से भाग कर दूल्हे को भी कहीं दूसरी जगह छिपना पड़ा। इस तरह हुई घटना से नाराज दूल्हे के भाई आरिफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि झगड़ा करने वाले ग्रामीणों ने उसकी एक सोने की चैन तथा बहनोई और चाचा की अंगूठी छीन ली है । मामले ने बारातियों को इतना आहत कर दिया की दूल्हे के भाई और रिश्तेदार आक्रोश में आकर बारात वापस ले जाने की बात करने लगे। बारात वापस होने की खबर जैसे ही वधू पक्ष के लोगों को हुई ।वे निराश होकर बारातियों से बगैर निकाह के यहां से न जाने की मिन्नत करने लगे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रकरण को समझने के लिए दोनों पक्षों से उनकी बात सुनी और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराते हुए निकाह की रस्में पूरी कराई। बाद निकाह दुल्हन के साथ बारात अपने गांव के लिए रुखसत हो गई।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes