– किसान कर रहे बुद्धि -शुद्धि यज्ञ , तो छात्रों ने शुरु किया हस्ताक्षर अभियान
कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 सितंबर 2022
भारतीय किसान एसोसिएशन के पदाधिकारी सुनील कुमार दुबे, रागिव हुसैन खाँ, मुन्नालाल सक्सेना, रामदास वर्मा एडवोकेट, राजाराम शर्मा आदि अन्य कई संगठन पदाधिकारी सदस्य तथा क्षेत्रीय किसान अपनी पूर्व से ही दिए जा रहे ज्ञापन में दर्शाई गई मांगो को लेकर 23 सितंबर से कायमगंज तहसील परिसर में अपनी घोषणा के अनुसार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने आंदोलन लंबा खिंचने की संभावना समझकर पहले से ही प्रदर्शनकारियों के खाने पीने के लिए लंगर की व्यवस्था कर रखी है। आज धरने का तीसरा दिन है । किसान नेताओं का कहना है कि उनकी हर मांग उचित है ।लेकिन प्रशासन अपनी ही नाकामयाबी छिपाने के लिए इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है । किसानों की मांगे ,जिनमें एक गांव में व्याप्त गंदगी के समाधान के लिए खाली पड़ी जमीन सोख पिट के लिए आवंटित करने, प्राइवेट उर्वरक विक्रेताओं द्वारा किसानों को खरीदी गई खाद की बोरी की रसीद उपलब्ध कराने, चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने तथा कायमगंज रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ ही कुछ ऐसी मांगे हैं। जिनमें से बहुत सी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन स्तर से ही आसानी के साथ किया जा सकता है। लेकिन न जाने क्यों प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है ,और किसान संगठन तहसील में धरना दे रहे हैं ।आज तीसरे दिन भी जब कोई समाधान होता हुआ नजर नहीं आया, तो भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में धरना स्थल पर ही शासन -प्रशासन की बुद्धि- शुद्धि के लिए यज्ञ करना आरंभ कर दिया । जिसमें शुद्धता का आवाहन, मंत्रोंचार के साथ करते हुए आहुतियां दी जा रही है।
उधर इसी तहसील में विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राएं बीएससी द्वितीय वर्ष के , शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा घोषित किए गए, परीक्षा परिणाम से असंतोष व्यक्त करते हुए धरना दे रहे हैं । उनका कहना है कि परीक्षक द्वारा उनकी कापियां सही ढंग से नहीं जांची गई ।जिससे मिले अंक बहुत ही कम है। इस तरह अपने भविष्य की बर्बादी होने की बात कहते हुए ,युवाओं ने कॉलेज से लेकर यूनिवर्सिटी तक पहले ही काफी प्रयास किया। लेकिन हर बार और हर जगह से निराशा ही हाथ लगी। उसके बाद इन छात्रों ने भी 23 सितंबर घोषित समय से नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया था। प्रशासन ने धरना दे रहे छात्रों को इसमें शामिल छात्राओं की सुरक्षा का वास्ता देकर पहले दिन तो रात के समय उन्हें समझा बुझा कर घर भेज दिया था। लेकिन अपने भविष्य के लिए संघर्षरत युवा दूसरे दिन सवेरे से ही फिर आकर धरने पर बैठ गए थे। इनका भी आज तीसरा दिन है ,और कोई ठोस कार्यवाही या आश्वासन न मिलने पर आक्रोशित दिखाई दे रहे छात्रों ने अपने हस्ताक्षरों के साथ ही आज से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है। विडंबना है कि शासन -प्रशासन आखिर कुछ ऐसी मांगे जो आसानी से हल की जा सकती है। उनकी ओर भी ध्यान न देकर किसानो और छात्रों को आंदोलन करने के लिए आखिर क्यों विवश कर रहा है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि समय रहते शासन और प्रशासन को इस ओर ध्यान अवश्य देना चाहिए।
रिपोर्ट जयपाल सिंह ,यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct