शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 24 सितंबर 2022 कस्बे में भूत प्रेतों के साथ भगवान भोलेनाथ की बारात निकली।जहां एक ओर कैलाश पर्वत पर बैठे भगवान भोलेनाथ की झांकी भा रही थी। वही भूत प्रेत और चंड मुंड के करतब भी दिखाई दे रहे थे। शमशाबाद कस्बे में श्री रामलीला कमेटी के बैनर तले श्री रामलीला महोत्सव के दौरान भगवान भोलेनाथ की बारात गाजे बाजे के साथ धूम-धड़ाके के साथ निकाली गई। जो श्री रामलीला भवन गुमटी महादेव मंदिर के प्रांगण में बारात की शोभा यात्रा निकालने से पूर्व भगवान भोलेनाथ की विद्वान पुरोहितों एवं कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आरती उतारकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।इसके बाद शोभा यात्रा प्रारंभ हुई ।जो गुमटी टोला, रावत टोला ,सावन टोला ,पाराशर प्रधान निया टोला, बाजार कला ,सब्जी मंडी, मैन चौराहा, बड़ा बाजार, मंडी पंजाब नेशनल बैंक, चौराहा पुराना ,मेन चौराहा, थाना चौराहा से होती हुई शाम 6:00 बजे के करीब श्री रामलीला मैदान लंका की टिकुरिया में पहुंची। वहां पुरोहितों द्वारा भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती का विधि विधान के साथ विवाह संपन्न कराया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर -हर महादेव बम -बम भोले ओम नमः शिवाय की जय कारे लगाए तथा शंकर पार्वती की आरती उतार कर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भातरूपी लइयाप्रसाद के रूप में वितरित किया। इसके बाद शोभा यात्रा दोबारा श्री रामलीला भवन देर रात पहुंची और वहां पर शोभायात्रा विसर्जित हो गई।शोभा यात्रा के दौरान भगवान गणेश राधा कृष्ण दुर्गा देवी सहित आधा दर्जन झांकियां चल रही थी। आकर्षक लाइटों से जगमगाते हुए रथ और उन पर बैठे मनोहारी स्वरूप को लोग देखकर फोटो खींचते नजर आए। बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु थिरक रहे थे। वही ढोल नगाड़ेऔर डीजे पर युवा उछल कूद कर रहे थे । हर तरफ से हर हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही थी। भूत प्रेतों और चंड मुंडो का शोर और उनके करतब देखकर लोग भागते हुए नजर आ रहे थे। श्रद्धालु लोग सड़क के दोनों ओर एवं छतो से भगवान भोलेनाथ के ऊपर पुष्प वर्षा कर रहेथे। यह झांकी जिधर से गुजरती वहीं से पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह आरती उतारी गई। भक्तों ने प्रसाद भी वितरित किया।सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी अपने पुलिस फोर्स के साथ शोभायात्रा के साथ साथ चल रहे थे। कमेटी के लोग भी शोभा यात्रा की व्यवस्था में जुटे हुए थे । शोभायात्रा में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर हेमचंद राजपूत उपाध्यक्ष विकास गुप्ता महामंत्री पीयूष त्रिपाठी कोषा अध्यक्ष नवनीत रस्तोगी विनीत रस्तोगीश्री सिद्ध विनायक कमेटी के अध्यक्ष जोगराज राजपूत भाकियू नेता संजय गंगवार मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव अनिल शर्मा बंगाली बाबू रावत गौरव सक्सेना सोनू शर्मा,अतुल राजपूत,शशांक रस्तोगी,प्रमोद रस्तोगी,अवधेश पांडे,विश्वनाथ पांडे,कन्हैया लाल भारद्वाज,सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, सुरेशगुप्ता, राजीव दुबेराम कुमार गुप्ताअमरीश रस्तोगी अनुज रस्तोगी मनोज रस्तोगीआदि मौजूद रहे।
शमशाबाद से विश्व प्रकाश चतुर्वेदी की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May