रोडवेज बस व पिकअप टकराई, दो घायल =हालत गंभीर

Picsart 22 09 24 18 05 49 988

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 सितंबर 20-22
बीती देर रात फर्रुखाबाद डिपो की बस तथा दूध लादकर आ रही पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 के ईएमटी द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों घायलों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार
पड़ोसी जनपद एटा के गांव नगला डांडी निवासी बृजेश(35) पुत्र कलेक्टर सिंह बीती शाम बस के इंतजार में कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम ढमढेरा में खड़ा हुआ था। इसी समय कायमगंज की ओर से दिल्ली जाने वाली फर्रुखाबाद डिपो की बस वहां से निकली । जिसे युवक हाथ देकर रोकने की कोशिश कर रहा था, तभी अलीगंज की ओर से दूध के ड्रम लोड कर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को टक्कर मार ,दी, पिकअप चालक तेज रफ्तार गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा । जिससे असंतुलित हुई पिकअप बस से जाकर भिड़ गई । भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की टक्कर लगते ही तेज आवाज दूर तक सुनाई दी । इस दुर्घटना में युवक तथा पिकअप का ड्राइवर अनुज यादव(22) पुत्र उपेंद्र सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों का भारी हुजूम घटनास्थल पर लग गया। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस के ईएमटी बलराम सिंह को फोन द्वारा सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक, डॉ विपिन सिंह ने देखने के बाद दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार देकर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes