Kaimganj News: लंबित किसान समस्याओं का निराकरण न होने पर कृषक एसोसिएशन ने तहसील परिसर में शुरू किया धरना प्रदर्शन

3 4
– आंदोलन के लिए कमर कस चुके किसान नेता तहसील परिसर में ही डेरा डालकर अपने खाने पीने के लिए कर चुके हैं लंगर की व्यवस्था

पहले से ही ज्ञापन सौंप कर जिन समस्याओं के समाधान की भारती कृषक एसोसिएशन मांग करता रहा। लेकिन प्रशासन स्तर से या शासन स्तर से कोई उचित परिणाम न मिलने पर अपनी घोषणा के अनुसार किसान संगठन ने आज तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। धरना दे रहे अनशनकारी किसानों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के गांव अका खेड़ा में व्याप्त भीषण गंदगी से निजात पाने के लिए गांव के पास में ही पड़ी खाली भूमि पर सोख पिट बनवाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की थी।

लेकिन उप जिलाधिकारी कायमगंज ने इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। वहीं उन्होंने फर्रुखाबाद- शिकोहाबाद ब्रांच लाइन की पटना स्टेशन का ठेका खत्म कर इसे पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिए जाने ,कायमगंज रेलवे स्टेशन पर सभी मेल गाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था कराने, कस्बा कायमगंज की मेन बाजार स्थित पुरानी गल्ला मंडी के पास मंदिर कॉलेज स्कूल आदि होने के बावजूद भी यहां बकरा बकरी का गोश्त, मुर्गी का मीट, बेचने की तमाम दुकाने हैं। यहां से निकलने वाले लोगों को साथ ही स्कूली बच्चों को इस कसाई वाडे की दुर्गंध से परेशानी होती है।

इसलिए यहां का मीट बाजार कहीं दूसरी जगह स्थानांतरित करने , एवं मेहनतकस किसानों के बकाया गन्ने का मूल्य अविलंब भुगतान किए जाने के साथ ही, चीनी मिल कायमगंज की पेराई क्षमता का विस्तार करने तथा आलू व अन्य फसलों की बुआई से पहले पूरे जनपद फर्रुखाबाद में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही खाद पर हो रही कालाबाजारी रोकने जैसी माँगें प्रशासन के सामने रखते हुए धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। किसानो का आरोप है कि इससे पहले भी इन मुद्दों पर उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर समस्या निराकरण न की मांग थी। लेकिन हर बार प्रशासन ने किसानों की उपेक्षा करते हुए कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए बे धरना प्रदर्शन करने को विबस हो रहे हैं ।

आज तो किसानों ने जिस तरह यहीं लंगर की भी व्यवस्था की है। उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है, कि धरना तब तक जारी रहेगा ,जब तक कि कोई सही परिणाम सामने ना जाए। धरना स्थल पर किसान नेता सुनील कुमार दुबे, मुन्ना लाल सक्सेना, राजाराम शर्मा, रामदास बर्मा एडवोकेट, रागिव हुसैन खान, रामवीर, महिपाल सिंह, भगवंत दयाल, अनिल कुमार प्रधान सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी सदस्य एवं क्षेत्रीय किसान मौजूद हैं।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes