कमालगंज / फर्रुखाबाद 19 सितंबर 2022
शासन चाहे जितना प्रयास कर ले, की अधिकारी तथा कर्मचारी जनसेवा की भावना से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए ड्यूटी का निर्वाह करें। लेकिन लापरवाही तथा भ्रष्टाचार की परतें इतनी मजबूती से जम चुकी हैं कि हर महीने हजारों से लेकर लाख रुपए की गिनती तक की पगार पाने वाले अधिकारी तथा कर्मचारी सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जिसकी एक वानगी आज जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के विकासखंड कमालगंज कार्यालय का किए गए आकस्मिक निरीक्षण के समय सामने आयी। निरीक्षण के समय सुभाष चन्द्र एडीओ पंचायत,एवं शिव कुमार रावत, मनरेगा सेल में अशोक कुमार टीए, मोनिस खान टीए, वृजराज सिंह टीए,प्रमेन्द्र सिंह गंगवार, टीए, मुजाहिर शाहिद टीए, अम्बुज कुमार , बीएमएम प्रदीप कुमार तथा कृष्ण प्रकाश मिश्र बीएमएम कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए । इन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की डीएम को भ्रमण रजिस्टर में भी फील्ड में जाने संबंधी कोई सूचना अंकित नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधर जाने की चेतावनी दी । जिलाधिकारी ने ब्लाक दिवस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण के उपरांत वे स्वयं निस्तारण का क्रॉस सत्यापन या फालोअप अवश्य किया करें। डीएम ने सख्त लहजे में कहा की शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पूर्ण समयबद्ध किया जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों को हिदायत देते हुए कहा कि अपने -अपने पटलों से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से रखें एवं समय से ही अपडेट करें । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को मनरेगा कार्य सेल के 233 मस्टररोल ऑनलाइन फीडिंग करने हेतु लंबित मिले। जिनकी फीडिंग करने के लिए उन्होंने पटल सहायकों को चेतावनी देते हुए, बीडीओ को ब्लॉक कार्यों पर नजर रखने के लिए कहा । जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय लापरवाह ब्लॉक कर्मी तथा अधिकारी सहमे हुए से दिखाई दे रहे थे। जब निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी वहां से रवाना हो गए ,तो कर्मचारी तथा अधिकारी एक दूसरे की ओर देखते हुए मुस्कराकर बातें करने लगे और सभी ने राहत की सांस ली।
ब्यूरो रिपोर्टर- दीपक यादव
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep