बंदरों के हमले से महिला हुई घायल

farrukhabad news,kaimganj news, the end times news
  • बंदरों के हमले से महिला हुई घायल

  • भाजपा नेता एबं जिला पंचायत सदस्य भी हो चुके हैं, खूंखार बंदरों के हमले के शिकार।

शमशाबाद / फर्रुखाबाद 8 सितंबर 2022 खूंखार बंदरों के हमले में 40 बर्षीय महिला जीने से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों द्वारा उपचार हेतु फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लगातार बढ़ रही खूंखार बंदरों की संख्या नगर वासियों में चिंता का विषय बनती जा रही है। भाजपा नेता एबं जिला पंचायत सदस्य भी हो चुके हैं, खूंखार बंदरों के हमले के शिकार। कस्बा के लोगो ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों से बंदरो को पकडबाये जाने की मांग की। शमशाबाद नगर में खूंखार बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिससे नगर में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब तो खूखार बंदरों का आतंक इस कदर व्याप्त हैं ,कि लोग घरों में भी सुरक्षित नहीं । घर से बाहर आबागमन करने के लिए लोगों को बार बार सोचना पड़ रहा है ।

लाठी-डंडों के सहारे जैसे तैसे लोग आवागमन करने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी बात यह है, कब कहां हमला कर दें, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बात का उदाहरण शमशाबाद में देखने को मिल ही गया। छत पर जा रही 40 वर्षीय महिला जीने के अंदर खूंखार बंदर के आतंक की शिकार हो गई और नीचे गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गयी.। शमसाबाद नगर के मोहल्ला बाजार मंडी निवासी शान मोहम्मद की 40 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम मंगलवार की शाम 8:00 बजे परिवार के लोगों के साथ गर्मी के चलते छत पर सोने जा रही थी। जिस वक्त सलमा जीने के सहारे ऊपर पहुंची। जैसे ही दरवाजा खोला तो खूंखार बंदरों का हुजूम हमलावर हो गया। घबराई महिला लड़खड़ाकर भागी बंदरो ने पीछा कर हमला कर दिया। महिला चीखती चिल्लाती नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । मोहल्ले के लोगों के अनुसार बंदरो के हमले में महिला के दोनों हाथ टूट गए। जबकि सर फट जाने के कारण हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परिजनों से फर्रूखाबाद ले जाने की बात कही ,परिजन ने उसे आवास विकास फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया ।

 

शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes