इफ्को खाद बिक्री केंद्र पर निर्धारित रेट से अधिक प्रति बोरी रुपया लेने का आरोप लगा, किसानों ने किया हंगामा

c 1

कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 सितंबर 20-22
शासन किसानों की बेहतरी के लिए डीएपी एनपीके यूरिया आदि सभी उर्वरकों पर सब्सिडी देकर खाद उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। स्पष्ट शासनादेश होने के बावजूद भी धन लोलुप्ता में आकर आज भी बहुत सी जगह मेहनतकश मेहनत अन्नदाता किसान से निर्धारित मूल्य के अलावा अधिक रुपया लेकर खाद दी जा रही है। जिसका ताजा उदाहरण आज इफ्को खाद सेंटर कंपिल रोड- नियर दुर्गा टॉकीज के आगे कायमगंज में दिखाई दे रहा था। जहां आज सुबह 5:00 बजे से ही डीएपी खाद लेने के लिए भारी भीड़ जमा थी।
किंतु खाद न मिलने पर बिक्री केंद्र प्रभारी से आए हुए किसानों की नोक झोंक होती देखी गई । खाद लेने के लिए लाइन में लगे किसान महिलाओं एवं पुरुषों को कहना था कि डीएपी खाद लेने के लिए 1350 रु० और इसी के साथ आधार कार्ड जमा करने के बाद पर्ची दी जाती है ।उस पर्ची को लेने के समय जो लोग पहले पैसे ज्यादा दे रहे हैं। उनको तो खाद तुरंत दी जा रही है। जिन लोगों ने 1350रु० से अतिरिक्त पैसा नहीं दिया। वह लोग सुबह से शाम तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इफ्को खाद बिक्री केन्द्र के मैनेजर रोहित कुमार सोलंकी डीएपी खाद की बोरी पर 1350 रु० की जगह 15 सौ से लेकर 18 सौ रु० तक प्रति बोरी के हिसाब से जल्दी देने के नाम पर वसूल रहे हैं । इस तरह एक बोरी पर ₹200 से लेकर ₹500 तक अधिक लिए जाने का किसान खुला आरोप लगा रहे थे। जैसे आरोप लगाते हुए लाइन में लगे अपनी बारी का इंतजार करके थक चुके किसानों ने आज केंद्र पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख घबराए केंद्र प्रभारी ने मजबूरी में हंगामा रोकने के लिए जल्दी से ही निर्धारित रेट पर किसानों को खाद वितरण करना शुरू कर दिया। तब कहीं जाकर हंगामा शांत हुआ । इस संबंध में इफ्को खाद बिक्री केंद्र प्रभारी / मैनेजर रोहित कुमार सोलंकी से जब बात की गई। तो उन्होंने बताया कि भीड़ लगी हुई है। हम लोग अपना काम कर रहे हैं ।अब बाहर क्या हो रहा है। यह तो हमें पता नहीं। जिन लोगों के आधार कार्ड हमारे पास जमा हो चुके हैं। उनको हम पर्ची काट कर दे रहे हैं। और उसी पर्ची धारक को डीएपी खाद भी उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन इतना तो तय है की इस कड़ी धूप और गर्मी में सुबह से शाम तक लाइन में लगा किसान खाद लेने के लिए पसीना बहा रहा है। लेकिन सुचारू रूप से खाद का वितरण ना होने के कारण वह आक्रोशित होकर हंगामा करने को विवश हो रहा है ।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes