– खेत पर काम कर रहे मजदूर ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर उमड़ा हुजूम, ड्रोन का भी लिया सहारा, किंतु खोजबीन में अपहरणकर्ताओं का पता नहीं चल सका
शमसाबाद / फर्रुखाबाद 5 सितंबर 2022
साधुओं के भेष में अपहरणकर्ताओं की नापाक कोशिश-05 बर्ष के मासूम का अपहरण कर ले जाने की सूचना पर आधा दर्जन ग्रामों के सैकड़ो ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा। पुलिस व प्रसासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे ।खेत -खलिहानों बाग बगीचों में ड्रोन कैमरे की मदद से अपहरणकर्ताओ की खोज की गई।
प्रकरण शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुर रेलवे क्रासिंग के निकट का बताया जा रहा है। जहां एक गन्ने के खेत की सिंचाई करने बाला मजदूर उस समय दहशत में आ गया। जब उसने साधुओं के भेष में 4 अपहरणकर्ताओं को एक 5 वर्ष के मासूम बच्चे का अपहरण कर ले जाते हुए देखा। बच्चा रो रहा था और अपहरणकर्ता मासूम को जबरन लिए जा रहे थे। इस घटना के बाद मजदूर दहशत में आ गया और दौड़ कर ग्रामीणों को सूचना दी । साथ ही खेत स्वामी पूर्व ग्राम प्रधान संजू गंगबार निबासी सहसा जगदीशपुर को भी सूचना दी। सूचना के बाद आसपास ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण लाठी डंडो से लैस होकर मौके पर पहुंचे और संभावित स्थानों की खोजबीन की। घटना की सूचना थाना शमसाबाद, नवाबगंज, क्षेत्राधिकारी कायमगंज को भी दी गई। सूचना के बाद हरकत में आई विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के साथ खोज की। बताया गया कि ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से घंटों खोज की लेकिन सफलता नही मिली। ग्राम अलियापुर निवासी गोपाल पुत्र शेखर दिवाकर मजदूर है। वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहसा जगदीशपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान संजू गंगवार का गन्ने का खेत जो अलियापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट है। रविवार की सुबह 8:00 बजे के करीब मजदूर गोपाल गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान बीहड़ इलाके से पीले वस्त्र पहने 4 साधुओ को गुजरते हुए देखा। साधुओं के पास एक मासूम बच्चा भी था। जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष होगी। बच्चा रो रहा था। साधु के भेष में अपहरणकर्ता बच्चे को पीले कपड़े में लपेटकर तेज कदमों से जा रहे थे । यह नज़ारा देख मजदूर घबरा गया। उसने गांव जा कर घटना की सूचना दी। सूचना के बाद ग्रामीणों का भारी हुजूम मौके पर पहुंचा । संभावित स्थान खेत खलिहानों बाग बगीचों आदि में की खोज की गयी । मगर सफलता नहीं मिली। साधुओं द्वारा बच्चे का अपहरण की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और आसपास के ग्रामीण इलाकों से सहसा जगदीशपुर, अलियापुर, किसरोली, रजलामई, मई रसीदपुर सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामों के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा खोज की गई। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी, चौकी प्रभारी फैजबाग संजय राय, थानाध्यक्ष नवाबगंज के अलावा सीओ कायमगंज सोहराब आलम पुलिस फोर्स के साथ खेत खलिहानो बाग बगीचो में घंटों खोज करते रहे। लेकिन पता नहीं चल सका। अंत में ग्रामीणो की मांग पर ड्रोन कैमरे का सहारा लिया गया। आसमान में ड्रोन काफी देर तक उड़ाता रहा। मगर सफलता नही मिली। सुबह 8बजे से दोपहर तक अपहरणकर्ताओं की खोज की गयी । अलियापुर के ओमनंदन ने बताया कि गोपाल दिवाकर द्वारा सूचना दी गई थी। जिस पर बच्चे का अपहरण करने वाले साधु बेषधारियों की काफी देर तक तलाश की गई ।उधर पूर्व ग्राम प्रधान संजू गंगबार ने बताया कि मजदूर गोपाल दिवाकर द्वारा उक्त घटना की सूचना दी थी । काफी खोजबीन के बाद भी अपहरणकर्ताओं का पता तो नहीं चला लेकिन इस खबर से क्षेत्र में भय युक्त सनसनी तेजी से फै
मनोज सक्सेना शमशाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun