सोख पिट निर्माण के लिए ग्रामीणों ने की एसडीएम से 2 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की मां

b 1

कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 सितंबर 2022
तहसील कायमगंज क्षेत्र के गांव अकाखेड़ा महमदीपुर के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कायमगंज संजयसिंह को पत्र सौंपकर कहा है कि उनके गांव की गलियों में वर्षा का तथा घरेलू उपयोग में लाया गया पानी तथा कीचड़ भरा रहता है। जिससे आने जाने में परेशानी होती है। वही जलभराव के कारण भीषण गंदगी की वजह से मलेरिया आदि संक्रामक बीमारियों की चपेट में ज्यादातर ग्रामीण आ रहे हैं । ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के पास में एक तालाब है। लेकिन गांव की गलियों से तालाब की ऊंचाई अधिक होने के कारण यह पानी तालाब में नहीं पहुंच पाता। यदि प्रयास भी किया जाए तो भी धरातल की विषमता के कारण पानी का बहाव तालाब की ओर नहीं हो सकता है। उनका कहना है कि जब तालाब में पानी नहीं पहुंच पाता तो गांव में कीचड़ युक्त गंदगी का साम्राज्य बना रहना स्वाभाविक है । ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान हेतु कहा कि उनके गांव के पास में ही खलिहान के लिए गाटा संख्या 67 क्षेत्रफल 0.0570 हे0 खाली पड़ा है। यदि इस रकवे में सोख
पिट निर्माण हेतु 2 डिसमिल भूमि-मिल जाए तो गांव में रास्तों पर जल भराव की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि इसी भूखंड पर एक सोख पिट का निर्माण आसानी से कराया जा सकता है, और इसी सोख पिट में पानी जाता रहेगा। गलियों में गंदगी नहीं होगी। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से इस ओर ध्यान देकर समस्या समाधान की गुहार लगाई है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes