दहेज लोभियों द्वारा प्रताड़ित विवाहिता ने कराया ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज

farrukhabad news,kaimganj news, the end times news

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 सितंबर 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के निकट बसे गांव नगला दत्तू निवासी गीता पुत्री राजवीर ने दहेज प्रताड़ना का शिकार होने पर ससुराली जनों के विरुद्ध संबंधित थाने में कई बार गुहार लगाई। किंतु उसे निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली कायमगंज में दहेज लोभियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498 ए, 506, 3, तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसकी विवेचना महिला पुलिस उप निरीक्षक नीतू यादव को सौंपी गई है। दर्ज कराए मुकदमे में गीता ने कहा है कि उसके पिता ने वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसकी शादी राजा उर्फ जितेंद्र पुत्र अरविंद कुमार निवासी ग्राम चांद का नगला थाना मऊदरवाजा जिला फर्रुखाबाद के साथ की थी । पीड़िता के अनुसार शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से भी ज्यादा खर्च करके दान दहेज दिया था। लेकिन इससे ससुराली जन संतुष्ट नहीं हुए। बे दो लाख रुपया नकद तथा एक मोटरसाइकिल अतिरिक्त दहेज के रूप में मांगने लगे। जिसे देना उसके पिता के बस की बात नहीं थी। आरोप है की दहेज लोभियों ने गीता को उसकी बेटी दुर्गा के साथ कपड़े व जेवर छीन कर प्रताड़ित करके मायके लाकर छोड़ दिया। इसके बाद न्याय पाने के लिए गीता ने कोतवाली पुलिस , व महिला आयोग को शिकायती पत्र दिए। तब पुलिस की उपस्थिति में ससुरालियों को बुलाकर लिखित समझौता कराया गया। जिसके अनुसार ससुराली उसकी विदा ससम्मान करा कर ले जाएंगे ।और भविष्य में किसी तरह की ना दहेज की मांग करेंगे और ना ही प्रताड़ित करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ससुराली जन हंसी उड़ा कर कहने लगे कि मेरा क्या बिगाड़ लिया । यहां तभी रह पाएगी, जब मांगी गई धनराशि और बाइक लाकर देगी। यह कहकर फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। अंत में अपने जीवन से निराश हो चुकी गीता का कहना है कि उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर महिला के पति राजा उर्फ जितेंद्र, ससुर अरविंद , सास श्रीदेवी ,देवर सचिन ब रोहित सहित 5 लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का अभियोग कोतवाली कायमगंज में दर्ज कर लिया गया ।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes