शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 1 सितंबर 2022 शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला निवासी एवं ग्राम पंचायत असगरपुर से पूर्व प्रधान प्रभाकर पांडे पुत्र कामता प्रसाद ने गांव के ही राज मिस्त्री श्याम पाल उर्फ नन्हे पुत्र सोहनलाल के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरोपी राजमिस्त्री है। लगभग 10 ,11 महीने पूर्व निर्माण कार्य के लिए भाड़े पर मिक्सर मशीन ले गया था। डेढ़ महीने बाद वापस की। पंचायत घर का निर्माण कराए जाने के साथ-साथ ग्रामीण शिव कुमार पुत्र मूलचंद के मकान के निर्माण में उपयोग किया था । बकाया भाड़ा मांगने पर आरोपी अनसुनी करता रहा। बार -बार कहने पर भी नही दिया। फोन पर सम्पर्क किये जाने के बाबजूद भाड़ा नही दिया गया। मजबूरन पीड़ित ने 13 जून 2022 को शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी ।पीड़ित के अनुसार आरोपी दलित है और रंजिश के चलते छेड़छाड़ दुष्कर्म जैसे झूठे मुकदमे में फसाने के लिए सडयंत्र रचकर मेरी प्रतिष्ठा को खराब करने की योजना बना रहा है। पीड़ित के अनुसार वह ग्राम पंचायत असगरपुर से पूर्व प्रधान भी रह चुका है। हालांकि इस संबंध में पीड़ित ने आरोपी युवक द्वारा रचे जा रहे , षड्यंत्र को लेकर 22 सितंबर 2022 को पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र दिया था। पीड़ित ने एक बार फिर थाना पुलिस को पूर्व में आरोपियों के खिलाफ दिये गए शिकायती पत्र की प्रति तहरीर के साथ संलग्न करते हुए कहा कि आरोपी दलित होने का फायदा उठाकर पीड़ित के साथ कोई भी चाल चलकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास कर सकता है। पीड़ित पूर्ब ग्राम प्रधान ने थानाध्यक्ष शमसाबाद को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच करा-कर न्याय दिलाए जाने की मांग की । शिकायती पत्र के अनुसार भविष्य में आरोपी इस तरह का कोई घृणित कार्य करता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच की जाए । पूर्ब ग्राम प्रधान ने आरोपी राजमिस्त्री द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, गृह मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश लखनऊ, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ, पुलिस आयुक्त कानपुर के अलावा फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत एवं विधायक अमृतपुर के अलावा पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्रो की प्रतियां भेज दी है।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमशाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug