गारमेंट्स शॉप में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख

गारमेंट्स शॉप

कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 अगस्त 2022
आज रात के अंधेरे में नगर कायमगंज के व्यस्त बाजार में स्थित गारमेंट की दुकान में रखा सामान जलकर राख की ढेरी में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नौनियमगंज निवासी अवध बिहारी कौशल पुत्र रामसागर कौशल की गारमेंट्स की दुकान मेन चौराहा पर है। दुकानदार शाम को दुकान बंद कर लगभग 9:00 बजे अपने घर चला गया। तब तक सब कुछ ठीक-ठाक था। किंतु रात के करीब 12:00 बजे पिकेट ड्यूटी कर रहे होमगार्ड ने दुकान से धुआं निकलता देखा। होमगार्ड ने किसी तरह पता करके मामले की सूचना अवध बिहारी कौशल को दी। जब वह दुकान पर पहुंचा । तो दुकान में आग प्रचंड वेग के साथ लगी हुई दिखाई दे रही थी। किसी तरह शटर खोलकर देखा तो आग की लपटें बाहर निकलने लगी। रात में ही पड़ोसी दुकानदारों जिन्हें सूचना मिली यह सभी मौके पर पहुंच गए , तथा मोहल्ले के लोगों ने मिट्टी पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । तब तक दुकान में रखा गारमेंट्स का सामान जलकर राख हो गया । दुकानदार के अनुसार इस अग्निकांड में उसका तकरीबन 4 से 4 – 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण दुकान के सामने लगे विद्युत पोल से दुकान तक एक केविल लगी है। यही केविल पोल से ही जलने लगी और जलती हुई दुकान के अंदर तक पहुंची । इसलिए शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। गनीमत रही कि इस दुकान के दोनों ओर किराना तथा गारमेंट्स की दुकानें है, लेकिन यह दुकानें अग्निकांड की भेंट चढ़ने से पूरी तरह बच गई। यदि समय रहते अवध बिहारी की दुकान में लगी आग पर काबू ना, पा लिया गया होता तो इस मार्केट की अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थी। जिससे बहुत बड़ी हांनि हो सकती थी।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes