कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 अगस्त 2022
विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत सक्रिय हुई आबकारी विभाग की टीम तथा कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मारकर तीन अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब बिक्री करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से प्लास्टिक की कट्टीयों में भरी हुई 60 लीटर शराब बरामद कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआई राजीव कुमार ने हमराह पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव पचरौली महादेवपुर के चौराहे पर खड़े एक व्यक्ति को पकड़ना चाहा। किंतु वह मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसे दौड़ाकर थोड़ी ही दूर पर मोती नगला गांव के सामने से गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 20 लीटर की प्लास्टिक जरीकैन में भरी हुई अवैध कच्ची शराब बरामद हुई । वही आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे ने कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव एवं कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त रुप से घेराबंदी करके मंसूर नगर के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्त में ले लिया। जामा तलाशी के दौरान इसके पास से भी प्लास्टिक की कट्टी में 20 लीटर अप मिश्रित कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े ब्यक्ति ने अपना नाम शिवकुमार पुत्र स्व०रामऔतार, निवासी मंसूर नगर बताया। जबकि कोतवाली पुलिस बल ने क्षेत्र के गांव सूखा नगला के पास से दबिश देकर नगला बसोला निवासी रामसरन पुत्र जमादार को मय 20 लीटर अवैध कच्ची शराब कट्टी में ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 इ -एक्स के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण के बाद चालान कर दिया।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct