मुख्यमंत्री ने गठित की एसआईटी, नशा कारोबारियों में खलबली

1234 2

लखनऊ: 28 अगस्त 2022
उत्तर प्रदेश में युवाओं को नशे की गिरफ्त में लाने के बाद बेतहाशा संपत्ति जमा करने वालों के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिकंजा कसते हुए माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में ड्रग्स माफिया के खिलाफ लडऩे के लिए 250 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की एक टीम तैयार की गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) में केन्द्र सरकार की जांच एजेंसियों के अफसरों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेशवासियों को नशे के आगोश में धकेलने वाले अवैध शराब के सौदागर और नार्को माफियाओं पर टेढ़ी निगाहें हैं। वह खुद इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजाना अधिकारियों से अभियान की रिपोर्ट तलब कर उसकी समीक्षा कर रहे हैं। उनके इस एक्शन से नशे के सौदागरों में खलबली मची हुई है।
मुख्यमंत्री के आदेश पर नशे के सौदागरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। मुख्यालय स्तर पर एएनटीएफ का प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक की नियुक्त किया जाएगा। प्रदेश में एएनटीएफ कैसे काम करेगी, इसका भी खाका तैयार कर लिया गया है। एएनएटीएफ तीन रीजन में विभाजित अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एमके बशाल ने बताया कि नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए पहले चरण में बाराबंकी और गाजीपुर में नारकोटिक्स थाना स्थापित किए जाएंगे। वहीं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को पूरे उत्तर प्रदेश में तीन रीजन (वेस्ट, सेंट्रल व ईस्ट) में विभाजित किया गया है। मुख्यालय स्तर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक (एएनटीएफ) होंगे, जिनके साथ पुलिस अधीक्षक (एएनटीएफ) आपरेशन एवं पुलिस अधीक्षक (एएनटीएफ) मुख्यालय में नियुक्त रहेंगे। मुख्यालय स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और पुलिस उपाधीक्षक-आपरेशन एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नियुक्त होंगे। तीनों रीजन (वेस्ट, सेंट्रल और ईस्ट) के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक होंगे। वेस्ट रीजन के तहत मेरठ, बरेली, आगरा, सेंट्रल रीजन के तहत लखनऊ, कानपुर तथा ईस्ट रीजन के तहत प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी जोन आयेंगे। इन जोनल प्रभारियों को आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराये जायेंगे। प्रतिनियुक्ति पर तैनात होंगे अधिकारी
नशे के सौदागरों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के लिए एएनटीएफ में अन्य विभाग के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया जाएगा। इसमें राज्य स्तर पर ड्रग कंट्रोल एजेंसियों के ड्रग इंस्पेक्टर, फार्मेसिस्ट, आबकारी विभाग के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ केंद्र के विभिन्न विभाग एनसीबी, सीबीएन, डीआरआई आदि से भी अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर लिया जाएगा। एएनटीएफ के सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत करने के साथ विशेष भत्ता भी दिया जाएगा। इसके साथ एएनटीएफ के मुख्यालय के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से कुल मैनपॉवर की करीब 60 प्रतिशत मैनपॉवर उपलब्ध कराई जाएगी। 250 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी होंगे तैनात अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एमके बशाल ने बताया कि एएनटीएफ के सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 250 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसमें 44 मुख्य आरक्षी, 82 आरक्षी, 5 उपनिरीक्षक गोपनीय, 10 उपनिरीक्षक लिपिक, 8 सहायक उपनिरीक्षक लिपिक, एक-एक उपनिरीक्षक लेखा और सहायक उपनिरीक्षक, 27 ड्राइवर, 16 कंप्यूटर ऑपरेटर, 32 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 8 ड्रग इंस्पेक्टर और आठ फार्मासिस्ट को नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश देने के बाद नशे कारोबारी माफियाओं में खलबली मची हुई है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes