कायमगंज/ फर्रुखाबाद 19 अगस्त 2022
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव नगला धनी मजरा पुरौरी में पिछले 3 दिनों से विचित्र गला रोग की बीमारी फैली हुई है । इस बीमारी से अब तक लगभग आधा दर्जन से अधिक बच्चे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। 3 दिन पहले इसी गांव से एक बच्चा उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था ।जहां से प्रथम उपचार के बाद बच्चे के घर वाले उसका उपचार कराने के लिए कहीं दूसरी जगह लेकर चले गए ।आज फिर इसी गांव की 7 वर्षीय कामिनी पुत्री हरिनंदन तथा भारत सिंह की बेटी एवं 6 वर्षीय अनिकेत पुत्र विकास और विशाल पुत्र ताराचंद को बुरी तरह प्रभावित अवस्था में घबराए परिजन कायमगंज सी एच सी लेकर पहुंचे। यहां से प्रथम उपचार के बाद चिकित्सक ने इन तीनों बच्चों में से स्थिति गंभीर होती देख कामिनी, अनिकेत तथा विशाल को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया ।ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व बच्चों को तेज बुखार आया था और इसके बाद अभी 3 दिन पहले से ही बच्चों के गले तथा मुंह में बड़े-बड़े छाले पड़ गए। कुछ छालों की जगह घाव बन गए। इस बीमारी से प्रभावित बच्चों को थूक निगलने, पानी पीने, सामान्य रूप से बातचीत करने तक में बहुत परेशानी हो रही है । डॉक्टर के अनुसार यह रोग डिप्थीरिया हो सकता है। इसीलिए उन्होंने प्रभावित बच्चों को प्रथम उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है। जो बच्चे सरकारी अस्पताल लाए गए। उनके अतिरिक्त भी कुछ ऐसे बच्चे हैं । जिनके घरवाले प्राइवेट अस्पतालों में ले जाकर उपचार करा रहे हैं । वही इस विचित्र गला रोग बीमारी से प्रभावित बच्चों के परिजन तथा ग्रामीण काफी चिंतित दिखाई दे रहे थे। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव आकर हर बच्चे की जांच कर ले। ताकि और अधिक बच्चे इस रोग से पीड़ित होने से बचाए जा सके। वही ग्रामीणों ने बताया कि गांव में साफ सफाई का विशेष प्रबंध नहीं है। बहुत -बहुत समय के अंतर के बाद कभी-कभी नालियों तथा जगह-जगह भरे गंदे पानी में कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है । हो सकता है, व्याप्त गंदगी तो कहीं इस तरह के रोगों का कारण नहीं है । खैर जो भी हो समय रहते स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव पहुंच कर रोग फैलने के कारण का पता लगानेऔर उसका निवारण करने का उपाय समय रहते किया ही जाना चाहिए।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct