फर्रुखाबाद 19अगस्त 2022
नगर कायमगंज की तहसील पुलिया पुल गालिब पर संचालित एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक डॉ तथा उसकी पत्नी पर इसी डॉक्टर की दूसरी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए, उसने कहा कि वह मोहल्ला रेलवे रोड सराय नवाब बन्ना देवी अलीगढ़ की मूल निवासी है ।उसने कायमगंज अस्पताल में आकर हंगामा काटा था। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। जहां से बताया गया कि सुलह समझौते के बाद दोनों पक्ष वापस चले गए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि एमबीबीएस की छात्रा फिर कायमगंज पहुंची थी। उसका आरोप है कि उससे शादी का झांसा देकर इस अस्पताल के डॉक्टर ने शारीरिक संबंध बनाकर यौन शोषण किया और उसे गर्भवती होने पर बेसहारा छोड़ कर उसका भविष्य चौपट कर दिया। उसके अनुसार डॉक्टर से उसके एक बेटी पैदा हुई है। डीएनए टेस्ट से यह बात भी साबित हो जाएगी। उसका कहना है कि वह इन्हीं के बुलाने पर कायमगंज आई थी। जहां डॉक्टर तथा उसकी दूसरी पत्नी जो कासगंज जिले के एक सरकारी अस्पताल में नौकरी भी करती है। इन दोनों तथा डॉक्टर की मां ने उसे घर में खींच कर पुलिस के सामने ही मारा पीटा और मुझे चरित्रहीन बताकर धक्के मार कर प्रताड़ित किया। उसका कहना है कि जब वह अपनी रिपोर्ट लिखाने कोतवाली पहुंची तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उधर उसका यह भी आरोप है कि डॉक्टर की दूसरी पत्नी सरकारी डॉक्टर के पद पर होने के कारण उसका मेडिकल परीक्षण भी नहीं होने दे रही है। साथ ही नर्सिंग होम संचालक की दूसरी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे जान से मरवा डालना चाहती है । उसका कहना है कि वह जिला मुख्यालय फतेहगढ़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आई है। जहां पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी पीड़ा बताते हुए एक बार फिर न्याय की गुहार लगाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एमबीबीएस की छात्रा के शिकायती पत्र पर जांच के आदेश देकर अग्रेतर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पीड़ित एमबीबीएस की छात्रा हर बार अपने साथ हुए कारनामे को बता कर भावुक होते हुए कह रही थी कि इससे उसका साथ ही उसकी अबोध बेटी का भी भविष्य बर्बाद हो रहा है। इसके लिए वह बार-बार डॉक्टर तथा उसकी दूसरी पत्नी को ही जिम्मेदार बता रही थी।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct