–पुलिस कार्यवाही से मना करने पर परिजनों को पुलिस ने सौंपा शव
शमशाबाद फर्रुखाबाद 14 अगस्त 2022 चकरोड से गुजरते समय युवक का पैर फिसला, खाई में भरे बाढ़ के पानी मे डूबकर 17 बर्षीय क्षात्र की दर्दनाक मौत हो गई । घटना से घर परिबार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ,परिजनों का कार्यबाही से इनकार करने पर ,मृतक के शव को परिवार को सौंपा गया । थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सिरपारपुर नगरिया निवासी दाताराम के 17 वर्षीय पुत्र जो गांव के एक स्कूल में कक्षा 8 का क्षात्र था।

युवक की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब रबिबार की अपराह्न कृषि कार्य हेतु खेत की ओर जा रहा था । बताया गया है दाताराम का 17 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार जो चकरोड के रास्ते से जा रहा था। अचानक छात्र का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा । खाई में बाढ़ का पानी भरा हुआ था, जिसमे डूब जाने से क्षात्र की दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब कुछ लोग मौके से गुजर रहे थे ।

जब लोगों ने बाढ़ के पानी में किसी ब्यक्ति के शव को तैरते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौत की सूचना गांव में जंगल में आग की तरह फैल गयी। आने जाने के दौरान कुछ लोगों ने मृतक की शिनाख्त की।

तथा उसके परिवारिजनो को सूचना दी, मौके पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की सूचना शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची,तथा घटना की जांच पड़ताल की। ग्रामीणो के अनुसार बताया गया है विगत दिनों पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा गांव के पास मिट्टी डलबाकर चकरोड बनबाया गया था। चकरोड के दोनों तरफ से मिट्टी उठाकर चकरोड पर डलवाई गई थी, जिससे दोनों तरफ गहरी गहरी खाइया हो गई थी ।

ग्रामीणो के अनुसार इस वक्त गंगा में बाढ़ का सैलाब चक रोड के किनारे गड्डों में भर गया है, जो सचिन की मौत का कारण बना । पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यबाही से परिजनों ने इंकार कर दिया गया। जिस पर पुलिस ने आबश्यक कार्यबाही के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी ने बताया गहरे गड्ढे में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। जिसमें एक ब्यक्ति के डूब जाने की सूचना ग्रामीणो द्वारा दी गयी थी। परिजनों के कार्यबाही से इनकार करने पर शव परिजनों को दे दिया गया । मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था माँ मीना देबी का बेटे के शब पर रो रो कर बुरा हाल था।
शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct