शमसाबाद फर्रूखाबाद 14 अगस्त 2022 आजादी की 75 वी बार्षगाँठ तथा सरकार के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को।लेकर भाकियू नेताओं की विशाल तिरंगा यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता पदाधिकारी झूमे भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए। भाकियू की तिरंगा यात्रा जो रविवार को शमशाबाद में विराट रैली के रूप में नजर आयी।

जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेतृत्व में पूर्व प्रस्तावित तिरंगा यात्रा जिला सचिव संजय गंगवार के प्रतिष्ठान गंगा रोड शमशाबाद से आरंभ हुई पुलिस अभिरक्षा के बीच सैकड़ों की तादाद में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों ने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस तिरंगा यात्रा में भाकियू पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को भारत माता के जयकारे लगाते हुए ढोल नगाड़े के साथ गाते बजाते थिरकते हुए आगे बढ़ते देखा गया ।

यह तिरंगा यात्रा गंगा रोड से शमशाबाद से चलकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई थाना चौराहे से गुजर कर उप मंडी पहुंची। जहां भारत माता की जय बंदे मात्रम के गगन भेदी नरो के मध्य तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। मालूम रहे 2 दिन पूर्व भकियू जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी को ज्ञापन देकर 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाले जाने के संबंध में ज्ञापन दिया था ।

रविवार को भाकियू के बैनर तले निकाली गई तिरंगा यात्रा जिसमें भाकियू के दर्जनों पदाधिकारियों एबं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही नगर से सम्मानित जनप्रतिनिधियो एवं समाजसेवी लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। सरकार की मंशा के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया । इस तिरंगा यात्रा में सभी जाति धर्म समुदाय के लोगों ने भाग लिया इस बार देश में सरकार की मंशा के अनुरूप तिरंगा यात्रा का आम लोगों द्वारा दिल खोल कर स्वागत सत्कार किया जा रहा है। जो प्रशंसा के योग्य है तिरंगा यात्रा में भाकियू जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत जिला सचिव संजय गंगवार कानपुर मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव हरिलाल सुनीता पूजा देवी सलमान अहमद नन्हे लाल राजपूत कैलाश चंद यादव जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रेम चंद्र सक्सेना सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct