दोपहर को लापता हुई विक्षिप्त युवती शाम को अपने परिवार से मिली

Picsart 22 08 14 21 22 12 167

– हलका इंचार्ज विक्षिप्त के परिवार को खोजने में करते रहे कड़ी मेहनत
कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 अगस्त 20–22
विक्षिप्त युवती को ग्रामीणों ने थाने में पहुंचाया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को ढूंढ कर युवती को उनके सुपुर्द किया।मामला आज उस समय का है जब दोपहर को एक युवती ग्राम नरसिंहपुर के पास पुलिया पर बैठी रो रही थी। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने युवती को देखा तो उससे रोने का कारण पूछा तो विक्षिप्त युवती अपने बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं दिखी।

Picsart 22 08 08 18 50 48 511

आसपास युवती का फोटो भेज कर उसके परिजनों की खोजबीन की गई। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा युवती को कोतवाली कायमगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने युवती से पूछताछ करना चाही। लेकिन युवती कुछ बता नहीं पा रही थी। इसके बाद हलका इंचार्ज एसआई पांचाल ने आस पास परिजनों को खोजने के लिए स्वयं जाकर खोजबीन की।

Picsart 22 08 06 18 51 41 319

इसी खोजबीन की सूचना किसी तरह युवती के परिजनों को हुई तो युवती के पिता उसे खोजते हुए कोतवाली पहुंचे। इधर महिला कांस्टेबल के साथ युवती को साथ लेकर एसआई गांव-गांव घूम रहे थे। तभी उन्हें फोन द्वारा बताया गया कि युवती का पिता कोतवाली पहुंच गया है। तब कहीं जाकर एसआई ने राहत की सांस लेते हुए कोतवाली में पहुंचकर युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर काफी सुकून महसूस किया।

Picsart 22 08 05 14 47 46 752 1

एक विक्षिप्त बेटी को उसके परिवार से मिलाने के लिए एसआई पांचाल द्वारा किए गए प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है । पिता अनिल कुमार निवासी लुधैया ने बताया की उसकी बेटी श्वेता दिमागी रूप से विक्षिप्त है।आज अचानक दोपहर के समय घर से किसी समय वह निकल कर चली गई। बरहाल युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes