भाकियू हरपाल (गुट )ने होने वाली राष्ट्रीय स्तर की महापंचायत की जानकारी दे, सौंपा ज्ञापन

Picsart 22 08 08 18 25 05 846

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 8 अगस्त 2022
भारतीय किसान यूनियन( हरपाल गुट )की आज मासिक पंचायत मंडी परिसर स्थित किसान भवन में संपन्न हुई। जिसमें राजस्थान के जनपद सीकर खाटू श्याम तथा मथुरा हाईवे के निकट संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।

Picsart 22 08 08 18 50 48 511

बताया गया कि इस महापंचायत में उनका संगठन प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, मुख्यमंत्री, रेलवे महाप्रबंधक के साथ ही स्थानीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंप कर निराकरण की मांग की जाएगी। आज संगठन ने यह ज्ञापन इसी से संबंधित उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा ।

Picsart 22 08 06 18 51 41 319

जिसमें कहा गया है कि आवारा गोवंश को सरकार गौशालाओं में रखने की व्यवस्था कर किसानों की बर्बाद हो रही फसलों को बचाए। विद्युत की, की जा रही कटौती को बंद कर घरेलू विद्युत बिल माफ किए जाएं । डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाकर किसानों को सस्ते दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत ट्यूबबेलों के कनेक्शन सामान्य योजना में 2 वर्ष से रुपया जमा है ,उसी धनराशि पर किसानों के ट्यूबवेल चालू करवाए जाएं।

Picsart 22 08 05 14 47 46 752

वही गरीबों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन प्रति माह 5000 रुपया की जाए। भाकियू ने कहा है कि प्रधानमंत्री अपनी घोषणा के अनुसार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उनकी फसलों को एमएसपी रेट पर पूरे समय खरीदने की गारंटी की व्यवस्था करें। ज्ञापन अवसर पर किसान नेता सूरज पाल सिंह शाक्य, रामवीर सिंह चौहान , डॉ कैलाश चंद्र पाल, रामबहादुर राजपूत, रामबरन यादव, नन्हे लाल राजपूत, पूजा देवी ,रजनीश सिंह, डॉ प्रेमचंद सक्सेना आदि संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes