कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 अगस्त 2022
नि:शुल्क और त्वरित एवं अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का शासन का निर्देश भले ही कहीं अन्य जगह लागू हो । लेकिन कायमगंज में तो इस सरकारी अस्पताल का हाल ही बेहाल है। यह सरकारी अस्पताल संविदा पर तैनात एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। यहां आने वाले मरीज की पीड़ा समझने वाला कोई दिखाई नहीं दे रहा है। इसीलिए पीड़ित मरीज दर-दर भटकने को मजबूर होते रहते हैं। अधिकांश समय स्थाई नियुक्त वाले सरकारी चिकित्सक छुट्टी पर ही बने रहते हैं।
बंद पड़ा चिकित्सक का रूम
नाम ना छापने की शर्त पर बताया गया कि कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस समय मौजूदा हालत में दो ही चिकित्सक स्थाई विभागीय नियुक्त वाले हैं । वही अन्य डिपार्टमेंट में संविदा डाक्टरों की तैनाती है। लगभग हर रोज 400 से 430 मरीज ओपीडी में स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद से पहुंचते हैं । सूत्रों की माने तो चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिव प्रकाश एवं डॉ विपिन सिंह ही सरकारी चिकित्सक हैं। इमरजेंसी ड्यूटी इन्हीं दोनों चिकित्सकों के हवाले रहती है। पिछले कई दिनों से 24 – 24 घंटे ड्यूटी करने के बाद चिकित्सक चले जाते हैं ।
जिसके चलते मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संविदा चिकित्सक डॉक्टर नदीम इकबाल के भरोसे ही कायमगंज का यह सरकारी अस्पताल चल रहा है। लोगों की माने तो लोग अब तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं ,कि सरकार की ओर से इस अस्पताल को सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई है। आम जनता के लिए । लेकिन यहां आने वाले मरीजों को पहले तो चिकित्सक ही नहीं मिलते हैं । उनके ड्यूटी कक्ष में ताले लटके होते हैं। जब इस बात की जानकारी की गई ,तो नाम ना छापने की शर्त पर बताया गया कि चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल के अन्य काम लगे रहते हैं । इसलिए बह मरीजों को नहीं देखते। अब रही बात दूसरे चिकित्सक डॉक्टर विपिनसिंह की तो वह इमरजेंसी ड्यूटी के अलावा मरीजों को देखने में हिचकिचाते हैं । क्योंकि 3 से 4 दिन लगातार ड्यूटी करने के बाद वह भी अपनी थकान मिटाने के लिए छुट्टी पर जाने को मजबूर हो जाते हैं।
इनसेट_–
प्रशिक्षु कर्मचारी करते हैं मरीजों से अभद्र भाषा का प्रयोग
कायमगंज 8 अगस्त 2022
कायमगंज के सरकारी अस्पताल में
संविदा पर आए हुए तथा अंडर ट्रेनिंग फोर्थ क्लास कर्मचारियों की इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई जाती है ।यह कर्मचारी इस अस्पताल में नियुक्त एक फार्मासिस्ट की शह एवं मिलीभगत से पीड़ित मरीजों के साथ तानाशाह जैसा व्यवहार करते हुए देखे जा सकते हैं। यदि कोई मरीज अपनी बात कहने की हिम्मत करता है तो उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
इतना ही नहीं यहां आने वाले जहर पीड़ित मरीजों, फांसी लगाकर बेहाल हुए मरीजों तथा चिकित्सीय परीक्षण के लिए आने वाले लोगों से चिकित्सा एवं परीक्षण के नाम पर इसी फार्मासिस्ट की शह पर इन्हीं कर्मचारियों के द्वारा खुलेआम अवैध वसूली भी कराई जाती है। यदि कोई पीड़ित अथवा उसके साथ आया तीमारदार विरोध करता है, तो उसे फोन करके पुलिस बुला लेने की धमकी देकर भयभीत करते हुए मुंह बंद रखने की हिदायत दी जाती है। इस तरह की घोर अनियमितताओं और लापरवाही के साथ, जन स्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य सेवाओं के साथ इस सरकारी अस्पताल, जिसे अब आम आदमी खैराती अस्पताल कहने लगा है, खुली खिलवाड़ की जा रही है ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug