जटिल एवं असाध्य रोगों के उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में ही होम्योपैथिक चिकित्सा उपलब्ध

Picsart 22 08 04 13 23 16 303

कायमगंज / फर्रुखाबाद 4 अगस्त 2022
निःशुल्क एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से एलोपैथी आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक की चिकित्सा सुविधाएं जन सामान्य को प्रदान की जा रही हैं। इन्हीं में से होम्योपैथिक चिकित्सा विधि भी स्वास्थ्य के लिए आज के परिवेश में लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इस चिकित्सा पद्धति के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में ही राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चल रहा है। इस चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र सिंह ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सालय प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलता है। यहां आने वाले मरीज को केवल एक रुपए फीस पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद चिकित्सा परामर्श तथा दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाती हैं। चिकित्सालय रविवार वाले दिन साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बंद रहता है।

Picsart 22 08 05 14 47 46 752 1

शेष सभी दिनों मरीजों एवं जन सामान्य की चिकित्सा सेवा की जाती है। डॉक्टर श्री सिंह ने अपना मोबाइल नंबर 9457288521 – सार्वजनिक करते हुए कहा है कि यदि किसी को चिकित्सा परामर्श की ऑनलाइन आवश्यकता हो तो वह उनके इस नंबर पर कॉल करके परामर्श भी प्राप्त कर सकता है। उनके अनुसार क्षेत्र में कायमगंज सीएचसी के अतिरिक्त भी कई जगह राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल सेवा कर रहे हैं। वहां भी मरीज दवा ले सकते हैं। यदि उन्हें फिर भी दवा या चिकित्सा परामर्श की आवश्यकता हो तो वे सभी जरूरतमंद लोग उनसे व्यक्तिगत या ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं । उन्होने बताया कि चिकित्सक का पहला कर्तव्य पीड़ित एवं परेशान को अपनी सेवा देकर राहत पहुंचाना होता है। इसलिए बे ड्यूटी समय के बाद भी ऑनलाइन निशुल्क सेवाएं देने के लिए तत्पर रहते हैं।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes