शिक्षक के निलंबन पर शिक्षक नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए व्यवस्था पर उठाए कई सवाल

IMG 20220730 WA0041

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 30 जुलाई 2022
बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था । जिसमें स्कूली छात्रा द्वारा झाड़ू लगाकर विद्यालय में सफाई करते हुए देखा गया था ।उसी समय स्कूल पहुंचे एक मीडिया कर्मी से शिक्षक की तीखी नोकझोंक भी हुई थी। पत्रकार ने शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा था कि शिक्षक ने उसका मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया था। इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। शिक्षक के निलंबन पर कई शिक्षक नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विवरण के अनुसार गत दिवस कंपोजिट विद्यालय पहाड़पुर बैरमपुर में छात्रा द्वारा झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल होने पर प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार को निलंबित किए जाने से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रुखाबाद के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को ही कटघरे में खड़ा करते हुए ,कहा कि जब सफाई कर्मी स्कूलों के साथ ही साथ गांवों में जाते ही नहीं तो स्कूलों में साफ सफाई कौन करेगा। सफाई कर्मियों का वेतन बिना काम किए जिला प्रशासन की कृपा से निकल रहा है।ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन को बताना चाहिए कि स्कूलों और गांवों की साफ सफाई कौन करेगा। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है, संचारी रोग नियंत्रण, कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे समय में भी सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई न किया जाना अभियान की सफलता पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक ही है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित शिक्षक का निलंबन वापस न लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा होता है तो इसका संपूर्ण उत्तर दायित्व जिला प्रशासन का होगा।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes