शमशाबाद / फर्रुखाबाद 30 जुलाई 2022 गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के ग्रामीण किसानों की शामत ।आधा दर्जन किसानों के खेत कटे । किसानों के चेहरों की हवाइयां उड़ी। कहा -अगर कटाव का दौर यूँ ही रहा तो एक दिन उनके सारे खेत गंगा की धारा में समा जाएंगे । सिचाई विभाग के अधिकारी मौके की ओर, गांवों का किया निरिक्षण । जानकारी के अनुसार बरसात के महीने में अक्सर गंगा का जलस्तर जब बढ़ जाता है ।तो गंगा कटरी क्षेत्र के आसपास कटान शुरू हो जाता है ।जिसमें किसानों के खेत ही नहीं गांव गली के रास्ते यहां तक जल स्तर अधिक बढ़ जाने के कारण पानी गांव की ओर भी बढ़ जाता है । जिससे ग्रामीणों को संभावित खतरे का भय सताने लगता है। हालात लगभग वही होते जा रहे हैं। क्योंकि जुलाई महीने के अंत में जिस तरह से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। उसे देखकर गंगा कटरी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण किसानों की आंखों से नींद उड़ गई है। दिन का चैन खोता जा रहा है ।समझ नहीं आता कि आखिर करें तो क्या करें । गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण पानी का बहाव बढ़ गया है। कटान यहां के लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है । बड़े हुए जल स्तर की भेंट में गंगा की बड़ी-बड़ी पहाड़ियां समा रही हैं। खेत के खेत कटते जा रहे हैं। जो किसानों में एक चिंता का कारण बना हुआ है। बताया गया है गंगा कटरी क्षेत्र के गांव पहलानी दक्षिण जहां बढ़े हुए जल स्तर की आगोश में किसानों के खेत समा रहे हैं ।किसानों में नीरज आदेश बंटू रमेश विमलेश सहित आधा दर्जन ग्रामीण किसानों के खेतों में तेजी से कटान हो रहा है। यह कटान ग्रामीणों में दहशत का कारण बना हुआ है। लगातार जारी कटान को देखते हुए शनिबार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर कटान को संज्ञान में लेते हुए पार्कोंपाइन ठोकरें बनाने की व्यवस्थाएं की। यहां ग्राम समोचीपुर चितार से लेकर पहलानी दक्षिण भगवानपुर आदि गांवो का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया पिछले 1 महीने से कटान जारी है जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है
। कुछ किसानों ने कटान की आशंकाओं के चलते खेतों में फसलों का उत्पादन नहीं किया था। उन्हें मालूम था गंगा का जलस्तर बढेगा और कटान की जद में उनके खेत चले जायेंगे। फसलें बर्बाद हो जायेंगी। फिलहाल पहलानी दक्षिण क्षेत्र में जारी कटान से किसानों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun