कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 जुलाई 2022
कायमगंज तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन( लोक शक्ति ) के पदाधिकारी तहसील क्षेत्र के गांव शिवरई मठ स्थित अंबेडकर पार्क के लिए चिन्हित भूखंड को अवैध कब्जे से मुक्त कराने सहित अन्य क्षेत्रीय मांगो के समाधान हेतु 29 जुलाई से धरना दे रहे हैं । इसी धरने में कोतवाली क्षेत्र के गांव सत्तार नगर मजरा झब्बूपुर निवासी किसान नेता राजवीर सिंह चौहान शामिल है। किसान नेता की पत्नी उषा देवी ने प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर देकर कहा है कि आज समय दिन के लगभग 10:00 बजे जब वह घर पर अकेली थी । पति तहसील में चल रहे धरने में शामिल थे। मेरी बेटी रोशनी घर की साफ सफाई कर रही थी। उसी समय अचानक पड़ोसी गांव एवं ग्राम पंचायत लुधैया निवासी ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव अपने भाई पप्पू एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर पर आ धमके। किसान नेता की पत्नी ने कहा है कि मेरे घर पर आकर यह सभी लोग गंदी गंदी गालियां देने लगे और कहने लगे कि तेरा आदमी राजवीर बहुत बड़ा नेता हो गया है। उसे तहसील में शामिल धरने से तुरंत घर वापस बुला ले, नहीं तो तुझे तथा तेरे परिवार को जान से मार डालूंगा। पीड़ित महिला का कहना है कि उसने पूछा कि ऐसा आप क्यों कह रहे हैं। तो ग्राम प्रधान ने कहा कि तेरा आदमी नेता गीरी करके मेरे ग्राम समाज की जमीन को खाली कराने का प्रयास कर रहा है। यदि खैरियत चाहते हो तो तुरंत धरने से वापस आ जाए । उषा देवी ने ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव से अपने परिवार को गंभीर खतरा बताते हुए कहा है कि यदि भविष्य में भी उसे या उसके परिवार को किसी भी तरह का नुकसान अथवा जन हानि होती है ।तो इसके लिए ग्राम प्रधान लुधैया अशोक कुमार यादव तथा उनके भाई को ही जिम्मेदार माना जाए। समाचार लिखे जाने तक महिला के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली में मामला दर्ज नहीं किया जा सका था और न हीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति की गंभीरता को जांचने का प्रयास किया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun