दुर्घटना को अंजाम देने वाले बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज

1648177247860 1

कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 जुलाई 2022
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी चुन्नीलाल ने कोतवाली कायमगंज पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसका लड़का अनिल कुमार इसी माह की 8 तारीख को समय करीब 8:00 बजे शाम कायमगंज से मजदूरी करके अपने घर वापस लौट रहा था। वह जब ग्राम गनाई नगला गोदाम के पास पहुंचा ।उसी समय पीछे से आ रही मोटर साइकिल सं0- यू0पी 76 ए बी – 3633 के चालक नाम, पता अज्ञात ने तेजी व लापरवाही से चलाकर उसके पुत्र के टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पुत्र गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूदलोगो ने व पीछे से आ रहे गाँव के संदीप व शक्ति ने घायल हुए मेरे पुत्र को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज पहुँचाया एंव घटना के संबन्ध में थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मोटरसाईकिल सं0- यपी 76 ए बी 3633 कोअपने कब्जे में ले लिया। हालत गंभीर होने पर उसको डा० राम मनोहर लोहियाअस्पताल फर्रुखाबाद के लिये रिफर कर दिया गया। डा० राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर सैफई के लिये रिफर किया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर वह उसको फर्रुखाबाद सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ आज भी इलाज जारी है। पिता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर बरामद मोटरसाइकिल से दुर्घटना को अंजाम देने वाले का पता लगाने का आश्वासन देकर मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes