रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव

Picsart 22 07 23 18 02 09 226

कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 जुलाई 2022
आज कासगंज- कानपुर रेलवे लाइन की रेलवे स्टेशन भटासा से पश्चिम ओर स्थित गांव तुर्क ललिया के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का रक्त रंजित शव पड़ा पाया गया । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर उसे देखा, तो उसके पास से आधार कार्ड मिला । जिसमें उसका नाम अनिल कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गांव मितौलिया मजरा सरौतिया अलीगंज एटा लिखा हुआ था ।आधार कार्ड के पते पर ही युवक के शव मिलने की सूचना उसके घर भिजवाई गई। रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा शव काफी फूला हुआ था ।चेहरे तथा शरीर के अन्य भागों पर लगी चोटों से खून निकला हुआ दिखाई दे रहा था । इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत लगभग 24 घंटे पहले ही हो चुकी थी । लेकिन युवक का शब यहां कैसे आया ,इस बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं युवक यात्रा करते समय रेल से तो नहीं गिर गया, या फिर ट्रेन से कूदा हो या फिर किसी ने धक्का दे दिया हो । जिस से गिरकर उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोग संभावना व्यक्त करते हुए कह रहे थे कि शायद किसी ने युवक को मार कर यहां रेलवे ट्रैक के किनारे लाकर डाल दिया होगा और रात को किसी ट्रेन की चपेट लगने से घिसटकर वह ट्रैक से थोड़ा दूर जाकर झाड़ियों में गिर गया होगा। रेलवे ट्रैक पर लगे रेलवे के खंबा नंबर 162 के पास पडे मिले शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी । किंतु पुलिस को सूचना देने के बाद, उसके घरवालों के भी आने का इंतजार था । जिससे आधार कार्ड से मिले पते का सत्यापन हो सके। और यह बात का भी संदेह दूर हो जाए कि मिला शव उसी व्यक्ति का है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes