शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 22 जुलाई 2022 सावन के महीने में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने निकली महिलाओं को महिला कांस्टेबल ने महिला सशक्तिकरण का हवाला देकर। सुरक्षा के टिप्स दिए ।कहा कि निश्चिंत रहें, सुरक्षित रहें, जरूरत हो तो पुलिस को सूचना दें ।पुलिस आपकी सेवा में हाजिर है । उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को एक लंबे समय से बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां तक कि शहर से लेकर गांव- गांव पुलिस प्रशासन के जरिए महिलाओं ,किशोरियों तथा छात्राओ को महिला सशक्तिकरण के तहत उनके अधिकारों का हबाला देकर सम्मान का जीवन जीने के आवश्यक टिप्स दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को शमशाबाद नगर में भी ऐसा ही नजारा देखा गया। जहां सावन के महीने में शहर से लेकर गांव गली में रहने वाली अधिकांश महिलाएं व युवतियां जो अपनी जरूरतों के सामान की खरीददारी के लिये शमशाबाद बाजार आई हुई थी। जिस समय महिलाएं बाजार से गुजर रही थी। उसी दौरान महिला कांस्टेबल बीनू सौंन ने राह चलती महिलाओं को रोका और समस्याओं को पूछा तथा महिलाओं को महिला सशक्तिकरण का हवाला देकर सरकार द्वारा उन्हें भी सम्मान का जीवन जीने के टिप्स दिए । उन्हें यह भी बताया गया कि गांव गली से लेकर बाजार तक भ्रमण ,यहां तक कि स्कूल जाने वाली छात्राओं को अगर कोई अराजक तत्व परेशान करता है। अथवा उनका पीछा कर ,उन्हें तंग करता है ,तो घबराएं नहीं । इसकी तत्काल आपातकालीन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें। पुलिस मौके पर जाकर अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी । यहां तक की शिकायतकर्ता महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाएगा। महिला कांस्टेबल ने बताया सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु निशुल्क आपातकालीन हेल्पलाइन जारी की है। जिसके तहत कॉल कर सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है। आपातकालीन नंबरों में 1076 के अलावा 108 -102 तमाम नंबरों की जानकारी दी। यहां तक महिला कांस्टेबल ने खुद का भी नंबर महिलाओं को देखकर सुरक्षा के टिप्स दिए।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct