ट्रैक्टर की चपेट में आया विक्की सवार घायल ,हालत गंभीर

Picsart 22 07 20 16 14 11 769

कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 जुलाई 2022
नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित नेशनल फिलिंग स्टेशन के सामने तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रैक्टर की चपेट में विक्की पर सवार दो युवक आ गए । मिली जानकारी के अनुसार कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कादर दादपुर सराय निवासी मुन्नालाल का 15 वर्षीय बेटा कुरवेश गांव के ही एक युवक के साथ विक्की से कायमगंज बाजार आया था। वह जैसे ही नेशनल फिलिंग स्टेशन के सामने से होकर ट्रांसपोर्ट चौराहा की ओर बढ़ा । उसी समय तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रैक्टर ने विक्की में जोरदार टक्कर मार दी ।टक्कर लगते ही विक्की पर सवार युवक कुरवेश उछल कर सड़क पर जा गिरा। घबराया ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरे हुए युवक के पैर से कमर तक ट्रैक्टर की ट्राली का पहिया निकल गया । वही सड़क पर गिरने के कारण उसका सिर रोड पर धमक के साथ लगने के कारण सिर में गंभीर चोट आ गई । घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई ।भीड़ ने घायल युवक को तथा पकड़ कर ट्रैक्टर चालक को एक ई-रिक्शा पर बैठा कर अस्पताल भिजवाया ।वही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने ट्रेक्टर को कब्जे में लेकर मंडी चौकी ले जाकर खड़ा करवा दिया । उधर ई-रिक्शा से घायल युवक के साथ अस्पताल की ओर गया, ट्रैक्टर चालक मौका पाकर रास्ते से ही ई-रिक्शा से कूद कर गायब हो गया। विक्की पर घायल युवक के साथ हल्का सा चुटहिल हुआ उसका साथी भी अस्पताल नहीं पहुंचा। शायद वह घबराकर घटना की सूचना देने अपने गांव चला गया होगा। अस्पताल पहुंचे गंभीर रूप से घायल युवक को प्रथम उपचार के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes