आवारा गोवंश से किसान तथा जन सामान्य हो रहा बर्बाद और परेशान

IMG 20220715 WA0189

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 16जुलाई 2022 गंगा कटरी क्षेत्र के इलाकों में किसानों की फसलों के दुश्मन बने आवारा गोवंश हजारों लाखों रुपए की कीमत से तैयार की गई फसलें जिन्हें गोवंश के झुंड कर रहे है तहस-नहस। भगाने की कोशिश करने वाले किसानों पर हो रहे हैं हमलावर ,आवारा गौबंश छोटे-छोटे बच्चों की शामत शौच क्रिया के लिए गुजरने वाली महिलाओँ की मुश्किलें बड़ी। उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश को संरक्षण के लिए तमाम कोशिशें कर रही है ।गौशालाओं के नाम पर हजारों लाखों रुपए उपलब्ध करा रही है ।लेकिन जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी सरकार के अरमानों को पलीता लगाते हुए जहां एक ओर चौकस कमाई कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गोवंश संरक्षण के नाम पर खुला खेल कर सरकार के अरमानों से क्रूर मजाक कर रहे हैं। यही कारण है गंगा कटरी क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में आवारा गोवंश भ्रमण करते हुए देखे जा रहे हैं । जो इतने खूंखार हो चुके है कि आने जाने बाले लोगो की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। . सबसे ज्यादा हालत खराब उन किसानों की है जिन्होंने हजारों लाखों रुपए की कीमत से फसलें तैयार की इन फसलों पर आजकल आवारा खूंखार गौबंशो का कब्जा देखा जा रहा है। पेट की आग बुझाने के लिए गोवंश यहां के किसानों की फसलों को उजाड़कर तहस नहस कर रहे है। भगाने की कोशिश करने वाले किसानों को उनके कोप का शिकार बनना पड़ा रहा है। कई लोगों को अब तक घायल कर चुके हैं। लोगों ने बताया सबसे ज्यादा ख़ौफ किसानों के बच्चों में देखा जा रहा है। जो डर के साए में घर से बाहर निकलने नही। ग्रामीण बच्चो को घर से बाहर नहीं निकलने देते। क्योंकि बाहर निकलने के दौरान न जाने कब कहां से आवारा गौबंशो का झुंड आ जाए ओर उनकी जान के दुश्मन बन जाये । केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर घर को शौचालय उपलब्ध कराया गया । ताकि बो आज के समाज मे सम्मान का जीबन जी सके। मगर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने बाले लोग आज भी गतिविधियों को बदल नहीं पा रहे हैं। आज भी खुले में शौच के लिए खेतों में जाया करते है । यही खूंखार गोवंश सौच के लिए आबागमन करने बाले लोगों को हमला कर घायल कर रहे हैं । खण्ड विकास शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम बेहटा बल्लू के मजरा मलू का नगरा यहां आवारा खूखार गौबंशो का झुंड देखा जा रहा है जिसमें आधा सैकड़ा से भी ज्यादा खूंखार गोवंश को विचरण करतेजुए देखा जा रहा है ।किसानों द्वारा तैयार की फसलों को खूंखार गौबंश तहस-नहस कर रहे है साथ ही रखवाली करने वाले किसानों को भी घायल कर रहे है मजबूर किसान फसलों को बचाने के लिए टायर जलाकर इन्हें भगाने की कोशिश कर रहे हैं ।लेकिन खूंखार जानवर इस एरिया को छोड़ने को तैयार ही नहीं है। बताते हैं 2 दिन पूर्व एक ग्रामीण की पुत्री सौच क्रिया के लिए जा रही थी उसी दौरान आवारा गोवंशो का झुंड हमलावर हो गया और युवती को घायल कर दिया उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मोहल्ले के लोगों ने लाठी-डंडों के सहारे जैसे तैसे भगाया किसानों का कहना है यहां खूंखार गोवंश का विचरण दिन में ही नहीं रातों में भी होता है। फसलों को बचाने के लिए किसानों को दिन के साथ रातों में भी सजग रहना पड़ता है। . क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए सरकारों से गौबंश संरक्षण के लिए गौशालाओ का निर्माण बड़े स्तर पर कराने की मांग की है ।जिससे यहाँ के लोगों को खूंखार गोवंशो से निजात मिल सके।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes