Kaimganj News: शराब पीने के लिए नहीं दिए रुपए ,तो दबंग ने युवक को किया लहूलुहान

Kaimganj News

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मिस्तनी निवासी अमित कुमार पुत्र महिपाल सिंह ने लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर आप बीती बताते हुए लिखित तहरीर दी। उसमें कहा गया है कि कल 27 सितंबर को उसके सभी घरवाले रिश्तेदारी में चले गए थे। वह घर पर अकेला था। अपने खेत से रात लगभग 7:00 बजे घर वापस लौट रहा था।

उसी समय रास्ते में गांव का दवंग सुधीश कुमार पुत्र चंद्रपाल उसे मिला। उसने मुझे जबरिया रोक लिया और शराब पीने के लिए ₹1000 देने की मांग करने लगा। मैंने असमर्थता जताते हुए पैसा देने से मना कर दिया । इसी बात पर वह गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। मैं किसी तरह बचकर अपने घर आ गया। लेकिन दबंग ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। टकोरा लेकर वह मेरे घर में आ गया। उसने टकोरा मेरे सिर में मार कर मुझे घायल कर दिया।

कुछ लोगों के वहां पहुंचने पर मौका मिलते ही मैं भाग कर शिकायत करने सिबारा पुलिस चौकी पहुंचा और इस घटना की सूचना दी। पीडित का कहना है कि इससे पहले भी यही दबंग उसके ताऊ को कुंआ में डालकर मार डालने का असफल प्रयास कर चुका है। और आये दिन अपनी गुंडागर्दी दिखाकर गांव में दबंगई का खुलेआम प्रदर्शन करता है। पुलिस ने घायल को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए नगर कायमगंज के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes