world newsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया विवादस्पद वयान

Picsart 25 02 05 15 40 59 058

World news – बोले गाजा पर हो अमेरिका का अधिकार – दिया तर्क कहा फिलीस्तीनियों का यहां नहीं है कोई भविष्य

साभार : –
विश्व समाचार : ( द एंड टाइम्स न्यूज )

Trump On Gaza: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका गाजा पट्टी का स्वामित्व लेगा और इसका पुनर्विकास करेगा. उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों को अन्य देशों में बसाने की योजना पर भी बात की.
Donald Trump On Gaza: डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अमेरिका गाजा पट्टी का स्वामित्व ले और फिलिस्तीनी लोगों को अन्य देशों में बसाकर इस क्षेत्र का दोबारा से विकास किया जाए. ट्रंप ने कहा, “अमेरिका गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा और हम यहां काम करेंगे. हम इसका स्वामित्व लेंगे और सभी खतरनाक हथियारों को नष्ट करने की जिम्मेदारी लेंगे.” इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र की नष्ट हुई इमारतों के मलबे को साफ करेगा और इसके बाद आर्थिक विकास की दिशा में काम करेगा.हालांकि, ट्रंप ने इस योजना पर काम करने के तरीके या मैनेजमेंट पर कोई विशेष जानकारी नहीं दी है. उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिका इस क्षेत्र का संचालन कैसे करेगा या फिलिस्तीनी लोगों के पुनर्वास के लिए किस प्रकार की योजनाएं बनाई जाएंगी।

*गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति*
गाजा पट्टी दशकों से एक संघर्षग्रस्त क्षेत्र रहा है, जहां इजरायल और फिलिस्तीन के बीच लगातार संघर्ष होते रहे हैं. ट्रंप की इस योजना पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है, क्योंकि यह एक बेहद संवेदनशील और जटिल मुद्दा है.ट्रंप के बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है. गाजा पट्टी जैसे संघर्षग्रस्त क्षेत्र को लेकर दिए गए इस बयान की प्रतिक्रिया आने वाले समय में स्पष्ट हो सकती है. फिलहाल, इस योजना के कार्यान्वयन को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है.

“सैनिकों की तैनाती की संभावना”
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या क्षेत्र में किसी भी सुरक्षा स्थिति को पुख्ता करने के लिए अमेरिकी सैनिक तैनात किए जा सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा, “हम वही करेंगे जो जरूरी है. यदि यह जरूरी है तो हम ऐसा करेंगे.”
*गाजा की स्थिति पर ट्रंप की राय*
जब ट्रंप से गाजा पट्टी के विध्वंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “गाजा कभी सफल नहीं हुआ. यह पूरी तरह से विध्वंस स्थल है. अगर हम सही जगह ढूंढ सकें और वहां बहुत सारा पैसा लगाकर इसे अच्छा बना सकें तो यह गाजा वापस जाने से कहीं बेहतर होगा. मुझे लगता है कि यहां के लोग गाजा छोड़ने के लिए एक्साइटेड होंगे.” ट्रंप की ओऱ से फिलिस्तीनियों पर दिया गया बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार अमेरिका के दौरे पर गए हैं. बता दें कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ये किसी विदेशी नेता की पहली यात्रा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes