world news इसराइल और अमेरिका को करारा जवाब देने की ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने दी चेतावनी

Picsart 24 10 20 15 26 56 360

World news साभार : न्यूज एजेंसी
दिल्ली – ( दएंड टाइम्स न्यूज )
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने एक सप्ताह पहले ईरान पर हुए इसराइली हमले के बाद अमेरिका और इसराइल को चेतावनी दी है.ख़ामेनेई ने कहा है, “उन्हें निश्चित रूप से इसका करारा जवाब मिलेगा.”आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने तेहरान में साल 1979 में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी प्रदर्शनकारियों के कब्जे की 45वीं वर्षगांठ से पहले शनिवार को छात्रों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की है.यह धमकी ऐसे समय में आई है जब ईरान इस बात पर विचार कर रहा है कि इसराइल के हमले का जवाब कैसे दिया जाए.इसराइली हमले के बाद ईरान ने कहा था कि हमले में उसके चार सैनिक मारे गए थे.इसराइल का यह हमला अक्तूबर महीने की शुरुआत में इसराइल पर ईरानी मिसाइल हमले का बदला था. हिज़्बुल्लाह और हमास, ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हैं और इसराइल से ज़ंग लड़ रहे हैं.ईरान ने हिज़्बुल्लाह और हमास के नेताओं और एक वरिष्ठ ईरानी कमांडर की हत्या के जवाब में इसराइल पर मिसाइल हमला किया था.ख़ामेनेई ने अपने ताज़ा बयान में कहा कि इसराइल और अमेरिका सहित ईरान के दुश्मन “ईरान, ईरान के लोगों और रेज़िस्टेंस फ़्रंट के साथ जो कुछ कर रहे हैं, उसका निश्चित रूप से करारा जवाब मिलेगा.”ईरान का तथाकथित ‘एक्सिस ऑफ़ रेज़िस्टेंस’ ईरान समर्थित समूहों का गठबंधन है जिसमें ग़ज़ा में हमास, लेबनान में हिज़्बुल्लाह, यमन में हूती, इराक़ और सीरिया में बड़े हथियारों से लैस कई सशस्त्र समूह शामिल हैं. ॥
इनमें से ज़्यादातर समूहों को कुछ पश्चिमी देशों ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है.ऐसा कहा जाता है कि इसराइल ने 26 अक्टूबर के हमले में ईरानी वायु रक्षा और मिसाइल क्षमता को बड़ा नुक़सान पहुंचाया है. हालाँकि ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया है.
पिछले साल 7 अक्तूबर को हमास ने इसराइल पर हमला किया था, जिसमें क़रीब 1200 लोग मारे गए थे. उस हमले के बाद हमास 250 से ज़्यादा लोगों को बंधक बनाकर गाजा पट्टी में भी ले गया था.इसराइल मानता है कि ईरान ने हमास को उस हमले के लिए बड़ा समर्थन दिया था.

हिज़्बुल्लाह के खिलाफ़ आक्रामक इसराइल
हाल ही में इसराइल ने लेबनान पर एक हज़ार से ज़्यादा मिसाइल हमले किए हैं हमास के उसी हमले के बाद से इसराइल ने ग़ज़ा में एक बड़ा अभियान शुरू किया है. हमास के संचालन में चल रहे स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ बीते एक साल में इसराइली कार्रवाई में 43 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.हिज़्बुल्लाह ने हमास के हमलों के अगले दिन से ही फ़लस्तियों के समर्थन में लेबनान की सीमा से इसराइली इलाक़ों में हमला शुरू किया था. क़रीब एक साल से जारी लड़ाई और रॉकेट हमले के बाद इसराइल ने इसी साल सितंबर में लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ भी आक्रामक रुख अपनाया हुआ है. इजराइल ने कहा कि वह संघर्ष की वजह से लेबनान की सीमा से सटे इलाक़े से विस्थापित हुए उत्तरी इसराइल के हज़ारों लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना चाहता है. लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक़ इसराइली हमले में लेबनान में 2800 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और 12 लाख़ लोग विस्थापित हुए हैं.इसराइली अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी इसराइल और उसके कब्ज़े वाले गोलान हाइट्स में हिज़्बुल्लाह के रॉकेट, ड्रोन और मिसाइल हमलों में 60 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.अमेरिका और ईरान के बीच संबंध 4 नवंबर 1979 के बाद से ठीक से स्थिर नहीं रहे हैं. उस वक़्त ईरान में इस्लामिक क्रांति के बाद दुनिया में दर दर भटक रहे ईरान के शाह को अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने कैंसर का इलाज कराने के लिए अमेरिका आने की अनुमति दी थी.अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर से मांग की गई थी कि वो शाह को वापस ईरान भेजें.इसी दौरान ईरानी प्रदर्शनकारियों ने 50 से ज़्यादा अमेरिकी राजनयिकों और दूतावास के कर्मचारियों को बंधक बना लिया था.इस घटनाक्रम के बाद उपजे हालात 444 दिनों तक जारी रहे थे.बंधकों को तब तक रिहा नहीं किया गया जब तक रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन गए.

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes