Farrukhabad news मित्र की शादी में शामिल होने आ रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत, तीन अन्य घायल

Picsart 24 11 18 13 12 04 665

Farrukhabad news -मृतक हरियाणा प्रांत के गुड़गांव में रहकर टेंपो चलाता था वहीं से गांव वापस आ रहा था

फर्रुखाबाद 18 नवंबर 2024
जनपद फर्रुखाबाद के थाना व टाउन एरिया नवाबगंज के ग्रामीण मोहल्ला सिरमौर बांगर निवासी गौतम कुमार अपने परिवार के भरण पोषण के लिए हरियाणा प्रदेश के गुड़गांव में रहकर टेंपो चलाने का काम किया करता था । गुड़गांव में ही उसे अपने दोस्त की शादी में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिला था । इस पर वह वहीं रह रहे अपने तीन अन्य साथी इसी मोहल्ले के निवासी जीतू पाल सुरजीत तथा क्षेत्र के गांव मंझना निवासी सोनू के साथ टेंपो से गांव आने के लिए वहां से चला था । वे सभी खुशी से चले आ रहे थे । जब उनका टैम्पो जनपद अलीगढ़ के खैर कस्बे के पास पहुंचा । उसी समय सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टैम्पो की भिडंत हो गई । टक्कर लगते ही टैम्पो क्षतिग्रस्त हो गया । दुर्घटना में गौतम कुमार व जीतू पाल, सुरजीत, सोनू सभी घायल हो गए। बहुत अधिक चोटें आने से गौतमकुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । मौके पर पहुंची वहां की थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया । वहीं गौतम का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अलीगढ़ से शव जैसे ही गांव पहुंचा चारों ओर मातम छा गया । मृतक के शव पर पिता कृपाल सिंह व भाई प्रदीप कुमार, अर्पित, आशीष सहित अन्य परिजन दहाडें मार कर रोने लगे । परिजनों का हाल देख वहां मौजूद सभी की आंखों से आंसू बह रहे थे । परिवार का ख्याल रखने वाला गौतम कुमार अपने छः भाई बहिनों में माता पिता की दूसरी संतान था । गौतम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा । सभी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है । गांव लाए गए शव का मान्यपरंपरा अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes