Shikohabad Uttar Pradesh news- नामदान केन्द्र पर संपन्न विवाह समारोह की हो रही प्रशंसा
शिकोहाबाद / उत्तर प्रदेश
दहेज का लालच त्याग कर फर्रुखाबाद के एक अधिवक्ता युवक ने पूरी सादगी के साथ जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हुए एक युवती को अपना जीवनसाथी बना लिया । बिना किसी आडंबर या दिखावा अथवा दहेज के शिकोहाबाद नाम दान केंद्र पर संपन्न हुई शादी पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा कर रहे हैं । बताया गया कि जनपद फर्रुखाबाद के अधिवक्ता युवक रोहित दास पुत्र नेत्रपाल सिंह तथा जनपद मैनपुरी की ऋचा दासी पुत्री संतोष दास एक दूसरे का हाथ थाम कर जीवन की नई डगर पर चलने का वचन ले हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए । यह विवाह समारोह संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से उन्हीं के सानिध्य में शिकोहाबाद स्थित नामदान केंद्र पर संपन्न हुआ । विवाह से पूर्व वर वधू दोनों के परिवार आपस में इस कार्य के लिए सहमत हुए थे । इसके बाद पूरी सादगी व शालीनता के साथ वर पक्ष के लोग बारात लेकर निश्चित समय और तिथि पर नाम दान केंद्र पहुंचे । जहां उनका स्वागत वधू पक्ष के लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ किया । विवाह की तमाम औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद संत रामपाल जी के निर्देशन में कुछ ही देर में दोनों ने एक दूसरे को अपना साथी चुनकर दांपत्य जीवन में हमेशा साथ निभाने का वादा करते हुए गृहस्थी के जीवन में प्रवेश करने का रास्ता चुन लिया । विवाह समारोह अवसर पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों तथा वर – वा –
कन्या पक्ष के चुनिंदा लोग ही मौजूद थे । लोगों ने कहा कि इस तरह की दहेज रहित शादियां संत रामपाल जी की प्रेरणा से उनके अनुयाई इससे पहले भी करा चुके हैं । इसका मतलब साफ है कि यदि कोई कन्या सुशील है शिक्षित है गुण संपन्न है लेकिन फिर भी दहेज का दानव उसे उसके योग्य वर प्राप्त करने में वाधा बना रहता है । जिससे उस बेटी की प्रतिभा सही रूप से विकसित नहीं हो सकती और ना ही वह समाज के लिए जो करने की क्षमता रखती है वैसा कुछ कर पाती है । इस विवाह ने ऐसे दहेज लोभियों को एक तरह से सामाजिक सुधार की प्रेरणादायी शिक्षा भी दी है । जिससे कि लोग दहेज जैसी दानव रूपी प्रथा से अलग रहकर विवाह जैसा पुनीत संस्कार कार्यक्रम अपनाकर सामाजिक कुरीत के विरुद्ध जन जागरण करने में सहायक बन सकते हैं l
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep