Farrukhabad news दो महीने से गायब चकबंदी कानूनगो का पता ना लगने से परेशान बिलखते परिजनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्लोगन लिखी पट्टिकाएँ हाथ में ले किया प्रदर्शन

IMG 20241015 WA0135

Farrukhabad news- लापता कानूनगो की बिलखती मां मेरे बेटे को पता लगाकर मुझे दो , कहकर खा रही थी पछाड़ें
फर्रुखाबाद -।
जनपद फर्रुखाबाद के बंदोबस्त कार्यालय चकबंदी विभाग में जनपद कासगंज के निवासी 52 वर्षीय मनोज कुमार महेश्वरी कानूनगो के पद पर कार्यरत थे । बताया जा रहा है कि ड्यूटी से ही अचानक कानूनगो गायब हो गए। उनके लापता होने के बाद खोज बीन के उपरान्त जब कहीं पता नहीं चला । तो उसी समय संबंधित थाने में गुमशुदी दर्ज करा दी गई थी । किन्तु दो महीने का लम्बा समय बीत जाने के बाद भी जब कहीं पता नहीं चला तो पहले से ही परेशान कानूनगो के परिजन कासगंज से जिला मुख्यालय फर्रुखाबाद तक के चक्कर लगाकर हर बार पता लगाने की पुलिस तथा प्रशासन से गुहार लगाते रहे । इसके बावजूद भी कोई परिणाम नहीं निकला । तो आज कानूनगो की वृद्ध मां तथा अन्य परिजनों ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी विभाग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया । वे हाथों में मुझे कानूनगो को लाकर दो – स्लोगन लिखी पट्टिकायें हाथों में लिए हुए थे । बेहद करुण दृश्य उस समय सामने आया जब लापता कानूनगो की बूढ़ी मां अपने बेटे के गम में पछाड़ें खाकर जमीन पर गिर पड़ी और रोते हुए मां अपने बेटे का पता लगाकर उसे लाकर देने की गुहार पुलिस तथा प्रशासक से लगा रही थी । लापता कानूनगो माहेश्वरी के परिजनों का कहना था कि पुलिस ने ना जाने क्यों जानबूझ कर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है । पुलिस निष्क्रियता पर सवाल खड़े कर पीड़ित परिजनों ने डीएम तथा पुलिस अधीक्षक से गुमशुदा की जल्द तलाश कर परिवार से मिलाने की मांग की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]