FARRUKHABAD NEWS हजारों रुपए नकद सहित साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

IMG 20240319 WA0125

FARRUKHABAD NEWS फर्रुखाबाद , 6 अप्रैल २०२५

जनपद के थाना राजपुर पुलिस ने मिली पुख्ता सूचना के आधार पर दविश देकर थाना क्षेत्र अमृतपुर के गांव मियां पट्टी निवासी संजीव कुमार उर्फ शनि पुत्र रामनरेश तथा कोतवाली फतेहगढ़ ग्राम नेकपुर चौरासी के गजेन्द्रसिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह एवं राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव अम्बरपुर निवासी जेनेन्द्र पुत्र सतीशचन्द को हिरासत में ले लिया । गिरफ्त में आए साइवर ठग गिरोह के इन सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव भुडिया भेडा निवासी विशाल त्रिवेदी पुत्र चन्द्रप्रकाश उर्फ कल्लू भी इस गिरोह का सक्रिय सदस्य हैं । पुलिस द्वारा इन शातिरों के कब्जे से 87 हजार रुपए नकद – फर्जी बिल वाउचर तीन वर्क – 4 सेट मोबाइल फोन – एटीएम कार्ड 2 – आदि भी बरामद किया है । पकड़े गए इन लोगों ने पुलिस कस्टडी में की गई पूछताछ में अपने साइवर ठगी करने के संबंध में बताया कि वे ठगी करने के लिए लोगों को लालच दे फसा कर उनसे उनका बैंक खाता नम्बर – क्यूआर कोड और एटीएम कार्ड ले लिया करते थे। वहीं माल डिलेवरी के नाम पर ग्राहक से माल के मूल्य की कीमत वाला रुपया जस्ट डायल एप के माध्यम से बनाये गए फर्जी खाते में मंगवा लिया करते हैं । और जैसे ही रुपया इस खाते में आता वैसे ही उसे दूसरे खाते में ट्रान्सफर कर लेते थे । यदि कोई व्यक्ति बिल कैश मेमो / रसीद मांगता तो उसको फर्जी रूप से बना कर भेज दिया जाता । काम हो जाने के बाद ग्राहक संपर्क करने के लिए फोन करता रहता लेकिन हम लोग फोन रिसीव नहीं किया करते हैं । पुलिस की पकड़ में आने के बाद इन शातिरों ने अपने साइवर ठगी के धंधे के बारे में राज उगलते हुए कहा कि वे सीधे सादे ठगी की जानकारी न रखने वालो को झांसे में लेकर जस्ट डायल एप के द्वारा खरीदारी के लिए फर्जी एकाउन्ट में रुपया ट्रांसफर करवाकर उनसे ठगी करते थे । ऐशे लोगों को जो उनके झांसे में आ जाते थे । उन्हें खरीद के फर्जी बिल व वाउचर भेज दिया करते हैं । साथ ही अपने धंधे का राज उगलते हुए बताया कि जिस खाते में रुपया मंगवाया जाता है । वह खाता भी किसी अन्य व्यक्ति का ही होता है ‘ उनका नहीं । वल्कि उसका एटीएम व यूपीआई आईडी में भी नम्बर फर्जी होते हैं । इस तरह ठगी से प्राप्त सारा रुपया पार करते हैं । ठगी से मिलने वाली धनराशि ( रुपयों ) को हम सभी अपने -अपने हिस्से के मुताबिक आपस में बांट कर आराम से खर्च करते हैं ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes