Ayodhya Uttar Pradesh news–साभार: – अयोध्या / उत्तर प्रदेश – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद लगातार राम भक्त आस्था व्यक्त कर रहे हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवा से दुनिया का सबसे बड़ा नगाड़ा रामनगरी अयोध्या पहुंचा।इस नगाड़े को रामसेवक पुरम में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य को सौंपा गया।इस नगाड़े को बनाने में कई जिलों के कारीगरों ने सहयोग किया है।हिंदू और मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर इस नगाड़े को बनाया है।नगाड़े की डायग्राम 33 फीट का है और ऊंचाई जमीन से 6 फीट है। नगाड़े का वजन 1100 किलो है।
दुनिया के सबसे बड़े नगाड़े को देखने के बाद रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं के मन में अलग श्रद्धा दिखाई दी। नगाड़े को श्रद्धालु प्रणाम करते हुए दिखाई दिए।नगाड़े की साथ सेल्फी और फोटो भी लेने का दौर शुरू हो गया।दूर दराज से रामनगरी अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु नगाड़े को देखकर मंत्र मुग्ध दिखाई दिए।
रामनगरी अयोध्या के रामसेवक पुरम में पहुंचे इस नगाड़े को देखकर दूर दराज से रामनगरी पहुंचे राम भक्त ने कहा कि नगाड़ा बहुत ही खूबसूरत और बहुत बड़ा है।इसे राम मंदिर में लगाया जाना यह बहुत अद्भुत होगा। इस विशालकाय नगाड़े की ध्वनि जब मंदिर में बजेगी तो बहुत ही अच्छा लगेगा।
शिव बारात जन कल्याण समिति के सचिव प्रतीक मिश्रा ने बताया कि यह नगाड़ा विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा है।इसको हम लोग रीवा मध्य प्रदेश से लेकर आए हैं।प्रतीक ने बताया कि नगाड़े के ऊपर का डायग्राम 33 फीट का है और ऊंचाई इसकी 6 फीट है। इस नगाड़े का वजन 1100 किलोग्राम है।इस नगाड़े को तैयार करने में लगभग तीन महीने का वक्त लगा है।
प्रतीक मिश्रा ने बताया कि इस नगाड़े के निर्माण में अलीगढ़ कानपुर और प्रयागराज के साथ रीवा मध्य प्रदेश कारीगरों ने इसको तैयार किया है। इतना ही नहीं खास बात यह है कि इसमें मुस्लिम भाई भी अपना योगदान दिए हैं।इस नागाड़े में गंगा जमुनी तहजीब की भी मिसाल पेश की गई है।
श्रद्धालु पुष्पा पाटिल ने बताया कि हम लोग महाराष्ट्र से आए हैं।अयोध्या में विराजमान प्रभु राम का दर्शन करेंगे।इसी बीच रामसेवक पुरम में एशिया का सबसे बड़ा नगाड़ा आया है।हम लोग इस नगाड़े पर चरण स्पर्श भी कर रहे थे,जय श्री राम का उद्घोष भी कर रहे हैं।इस नागाड़े को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया।
महाराष्ट्र से रामनगरी अयोध्या पहुंची श्रद्धालु अंकिता ने बताया की हम लोग महाराष्ट्र से दर्शन पूजन करने आए हैं।रामसेवक पुरम में शिलाओ का दर्शन पूजन किया।उसके बाद विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा देख मन प्रफुल्लित हो गया।अगर इसको मंदिर में लगाया जाता है तो यह बहुत अद्भुत होगा।अगर इस नगाड़े की धुन मंदिर में बजाई जाएगी तो बहुत अच्छा लगेगा।
भुसावल से रामनगरी अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु प्रकाश ने बताया कि हम लोग रामलला का दर्शन करने आए हैं।रामसेवक पुरम में नगाड़े को देखने आए थे।विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा बहुत अद्भुत है।अगर यह राम मंदिर परिसर में बजता है तो इसकी आवाज सुनकर प्रभु राम भी प्रसन्न अवश्य होंगे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb