KAIMGANJ NEWS घर में घुसे चोरों ने अलमारी बक्से खंगाल जेवरात तथा नगदी सहित की लाखों की चोरी

Picsart 25 08 27 12 14 26 976

KAIMGANJ NEWS घटना के बाद से ही पूरे गांव तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त
कायमगंज / फर्रुखाबाद
लगातार हो रही चोरियों के क्रम में एक कड़ी रात और उस समय जुड़ गई जब शातिर चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखे अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात तथा नकदी सहित लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला । जिससे पूरे गांव तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है । बताया गया कि कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अताईपुर कोहना में बीती रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर रखे सेफ अलमारी वक्सों के ताले तोड़ कर लाखों रुपए का सामान एवं नगद रुपया चुरा लिया । जब सुबह जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया ।

लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। क्षेत्र के ग्राम अताईपुर कोहना निवासी सुनीता पत्नी प्रवेश कुमार अपने घर की छत पर अपने बेटे रोहित एवं उसकी पत्नी करिश्मा के साथ सो रहे थे। सुनीता ने बताया की मेन गेट के पास स्थित शौचालय के रास्ते चोर छत पर चढ़े और जीने के रास्ते नीचे उतर गए, बताया गया कि कमरे में कुंडी लगी हुई थी । चोरों ने कुंडी खोली और इसके बाद सेफ अलमारी वक्से खोलकर उसमें रखे सोने का एक हार , सोने के कुंडल ,सोने की दो अंगूठी , सोने की नाक की कील के अलावा चांदी का कमर बंद दो जोड़ी चांदी की पायल के साथ 35 से ₹40 हजार रुपए नकद चुरा लिए । बताते चले पिछले काफी लंबे समय से चोरों की चहल कदमी से लोग पूरी-पूरी रात जाग कर काट रहे हैं। इस सबके बावजूद चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहें। इस घटना से पहले भी इसी मोहल्ले में कई चोरियां एक साथ हुई थी । जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस रात्रि के समय मोहल्ले में गस्त करे। इधर घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर 4 घंटे के बाद पहुंची । मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीडित से बात कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया ।

पुलिस बोली घटना संदिग्ध, जांच चल रही
कायमगंज,।
हल्का इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि नीचे दरवाजे में ताले नहीं लगे थे। चाबी अलमारी में लगी मिली और अलमारी खुली हुई थी। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस का कहना है कि इस हालात से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes