फर्रुखाबाद 13 फरवरी 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने जनपद के राजेपुर तथा कमालगंज पहुंचे थे । हमलावर अंदाज में उन्होंने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि उस समय दंगे होते थे ।आज सुरक्षित कावड़ यात्रा निकल रही है । स्थानीय मुद्दों पर आते हुए योगी ने कहा कि सपा सरकार इस जिले की विधानसभा भोजपुर को इस्लामाबाद बनाने के प्रयास में लगी थी । हमने कानून व्यवस्था ठीक करके दिखाई। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह तथा ब्रह्मदत्त द्विवेदी को याद करते हुए कहा कि फर्रुखाबाद इन नेताओं की कर्म स्थली रही है। उनका मार्गदर्शन यहां के लोगों को मिला है । इसके तुरंत बाद बोले कि उनकी डबल इंजन सरकार ने कोरोनावायरस के समय लोगों को पूरी सुविधाएं दी। इसीलिए आज देश सुरक्षित है। लेकिन उस संक्रमण काल में विपक्षी सपा बसपा व कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे । तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की जिस वैक्सीन का यह पार्टियां दुष्प्रचार कर रही थी। आज उसी की वजह से कोरोना की तीसरी लहर कोई खास असर नहीं कर पा रही है। वैक्सीनेशन से ही लोगों की जान सुरक्षित है तो फिर ऐसे में जनता भी वोट तो योगी और मोदी की वैक्सीन को ही देगी। हमलावर अंदाज में आते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में अपराधों की बाढ़ आ गई थी । लेकिन आज पूरे प्रदेश में कहीं भी दंगे की स्थिति नहीं है। आज कावड़ यात्रा निकल रही हैं । उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपराधियों पर बुलडोजर चलाया है। सरकार प्रदेश में हाईवे का निर्माण करा रही है, गंगाजल जैसी नदियों को अविरल बनाने काम भी चल रहा है। फ्री राशन का हवाला देते हुए कहा कि पहले लोग राशन का पैसा खा जाते थे ।आज हर जरूरतमंद परिवार को महीने में दो बार फ्री राशन दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी की बात कहते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ही किसानों को शोषण से बचाकर उनका हित किया है। वे बोले कि उनकी सरकार का फार्मूला है- एक हाथ में विकास तो दूसरे में बुलडोजर । आगे बोलते हुए बगैर नाम लिए अखिलेश पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा सरकार में केवल एक परिवार की चिंता रहती थी।
उन्हें बाहर प्रदेश का कोई दिखाई नहीं देता था और अंत में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर तथा अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सुशील शाक्य के लिए कमल का बटन दबाकर उपस्थित लोगों से जिताने की अपील की। अपेक्षा के अनुरूप कुछ अधिक भीड़ न होने की सुगबुगाहट वहां मौजूद लोगों में सुनी जा रही थी। चुनावी मंच पर योगी आदित्यनाथ के साथ कायमगंज से भाजपा समर्थित उम्मीदवार डॉक्टर सुरभि भी मौजूद थी उन्हें जिताने की जिम्मेदारी वर्तमान विधायक अमर सिंह खटीक को सौंपी। इसके अतिरिक्त मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता पार्टी प्रत्याशी सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर ,सांसद मुकेश राजपूत ,प्रांशु दत्त ,सदर प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ रजनी सरीन आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb