KAIMGANJ NEWS डॉ सुनीत सिद्धार्थ की पुस्तक “खरी खोटी ” के लोकार्पण अवसर पर वही काव्य रस धारा

Picsart 25 01 31 09 31 53 148

Kaimganj news- नामचीन कवियों की रचनाएं सुन श्रोता हुए भावविभोर

कायमगंज / फर्रुखाबाद
अनुगूंज साहित्यिक संस्था के बैनर तले सी पी गेस्ट हाउस में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाई। लखनऊ से पधारे रामकिशोर तिवारी ने संदेश देते हुए कहा
तुम स्वयं अपना दीपक जलाओ सखे।
सो गई चेतन को जगाओ सखे।।
फतेहपुर की धरती से आए हास्य के कवि समीर शुक्ला ने श्रोताओं को बहुत देर तक बांधे रखा -उनकी रचना..
अरे मेरे भैया बच के रहना,
गिरगिट मिलि हैं सतरंगा।
टिंनिक टिंनिक हर गंगा।
वीर रस के जाने-माने कवि बलराम सरस एटा ने वातावरण को बदलते हुए कहा
श्रृंगार के नगमे नहीं अब अंगार पर लिखिए।
महबूब हो जिनका वतन उस प्यार पर लिखिए।।
डॉ सुनील सिद्धार्थ ने आज की व्यस्त जिंदगी पर अपने विचार रखते हुए कहा ,
यूं तो बहाने बहुत हैं न मिल पाने के।
चलो एक बहाना मिलने का भी कर लिया जाए।
लखनऊ की हेमा पांडे ने श्रोताओं को श्रृंगार में सराबोर करते हुए पढ़ा
पग महावर लगाया तुम्हारे लिए ,
रूप मैंने सजाया तुम्हारे लिए ।
सात जन्मों तलक तुम हमारे रहो ,
चांद को जल चढ़ाया तुम्हारे लिए।।
ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम ने अपने चिर परिचित अंदाज में कुछ यूँ पढ़ा : –
याद करके तुझे शाद हम हो गए,
तेरी दुनिया में आबाद हम हो गए।
तूने आंखों ही आंखों में क्या कह दिया,
लोग समझे कि बर्बाद हम हो गए।।
बाराबंकी के जाने-माने हास्य के धुरंधर प्रदीप महाजन ने अध्यापकों के दर्द को व्यक्त करते हुए कहा –
बच्चों को मिले शुद्ध दूध इसलिए मित्रों,
अध्यापकों को भैंस भी अब पालनी होगी।
हास्य के वातावरण को बहराइच से पधारे ओम वर्मा ओम ने ओजस्वी वाणी से संदेश देते हुए कहा –
राग द्वेष,भेदभाव ,धर्म जाति छोड़ सब ,
एक-एक पुत्र मेरा बोले वंदे मातरम।
वाराणसी से पधारी रेशमी आवाज की मलिका विभा शुक्ला ने गीत और गजल पढ़ते हुए श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इन्होंने मुक्तक पढ़ते हुए कहा
गमों के साए ढलते जा रहे हैं,
पुराने दिन बदलते जा रहे हैं।
बुलंदी पर जो देखा पक्षियों को,
मेरे भी पर निकलते जा रहे हैं।।
प्रारंभिक संचालन योगेश तिवारी प्रधानाचार्य ने और कवि सम्मेलन का संचालन बहुत ही प्रत्यनशीलता पूर्वक रामकिशोर तिवारी ” किशोर ” ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और पुस्तक की समीक्षा प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने की।कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ,डॉक्टर शरद गंगवार ,अमर सिंह खटीक पूर्व विधायक, सर्वेश कनौजिया नायब तहसीलदार सदर फर्रुखाबाद सपत्नीक, हर्षवर्धन प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शमसाबाद और प्रधानाचार्य सौरभ गंगवार आदि ने की वहीं बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes