जिले की पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों के जेवरात तथा नकदी एवं अवैध असलाह किए बरामद

Picsart 22 03 26 17 23 22 320

फर्रुखाबाद 26 मार्च 2022
जिले में हुई ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिसका खुलासा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने करते हुए पकड़े गए चोरों को भी मीडिया के सामने लाकर उनके द्वारा किए गए गुनाहों का चिट्ठा खोला। पुलिस गिरफ्त में आए थाना नवाबगंज के गांव घमुइया रसूलपुर निवासी जबर सिंह उर्फ अमर सिंह पुत्र मेवाराम, थाना मऊ दरवाजा के ग्राम गंगोली निवासी अनूप कुमार पुत्र कल्लू, थाना शमशाबाद के ग्राम नगला रामापुर जसू निवासी अशोक कुमार पुत्र मनफूल तथा जिला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया भूड निवासी बृजपाल राजपूत पुत्र नारायणलाल बताए गए। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र नवाबगंज, मेरापुर ,मऊदरवाजा में से घरों तथा दुकानों से हुई चोरी की घटनाओं को इन्हीं शातिर चोरों के गैंग ने अंजाम दिया था। पकड़े गए चोरों के पास से लगभग 3.50 लाख रुपया कीमत के जेवरात तथा 69 हजार रुपया नकद के साथ ही 315 बोर और 12 बोर के तमंचे कारतूस एवं थाना क्षेत्र मेरापुर की चोरी में चुराया गया पीड़ित का पैन कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर बताया कि चोरी की इन वारदातों का खुलासा करने के लिए तीनों थानों की पुलिस के साथ ही सर्विलांस टीम को भी अभियान पर लगाया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शातिर चोरों द्वारा अवधेश कुमार व रामबीर के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था । अपनी योजना के अनुसार यह शातिर चोर जहां चोरी करने का मौका ढूंढते थे। उस जगह की पहले रेकी किया करते थे । और इसके बाद अपने काम को अंजाम देते थे । बताया गया कि पिछले दिनों फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा पकड़ा गया लुटेरा मारकंडे शर्मा भी इसी गिरोह का सक्रिय सदस्य है । चोरों का काला चिट्ठा खोलते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए इन चारों में से जबर सिंह तथा राजपाल हिस्ट्रीशीटर है। जबर सिंह पर 43 ,बृजपाल पर 17, अशोक पर 10 ,और अनूप पर 5 अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने गुड वर्क करने वाली पुलिस टीमों को बधाई देकर उनकी हौसला अफजाई की है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes