KAIMGANJ NEWS- गल्ला मंडी में अतिक्रमणकारियों ने फिर किया अतिक्रमण, चेतावनी भी हुई बेअसर
कायमगंज /फर्रुखाबाद
अभी हाल में ही नगर में जाम तथा अतिक्रमण की समस्या से जन सामान्य को निजात दिलाने के लिए प्रशासन पुलिस तथा नगर पालिका अधिकारियों की कोतवाली में संयुक्त बैठक हुई थी इसके तुरंत बाद दुकानदारों व्यापारियों खली कौन सा वाले ई रिक्शा आज सभी को सूचित करते हुए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था जिसमें एसडीएम व नगर पालिका अधिकारियों तथा पुलिस ने अतिक्रमण हटवाकर दोवारा ना करने की कडी चेतावनी दी थी। लेकिन दो दिन बाद ही अतिक्रमण की हालत पहले जैसी ही होती जा रही है । एसडीएम रवींद्र सिंह ने ट्रांसपोर्ट चौराहे से लेकर सीपी तिराहे से लेकर गल्ला मंडी, लोहाई बाजार, श्यामागेट, पुलगालिब तक अतिक्रमणकारियों को संख्त चेतावनी दी थी और कुछ जगह अतिक्रमण को हटाया भी था और संबंधित दुकानदारों को आगे से अतिक्रमण न करने की चेतावानी दी थी । लेकिन कई जगह इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। गल्ला मंडी में सब्जी विक्रेता ठेली लगाए नजर आए। लोगों को यहा हर पांच मिनट में जाम से जूझना पड़ता है। जब स्कूलों की छुट्टी होती है तो लोगो को यहां से निकलने में बेहद मुश्किल होती है। मजबूरी वश लोग दूसरे रास्ते से जाने को मजबूर होते हैं । लोगो ने मांग की है कि प्रशासन गंभीरता से अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्रवाई करे – ताकि जाम से निजात मिल सके।
इनसेट . : –
आदेश के अनुसार दिन व रात की नपा ने कराई वीडियो ग्राफी
कायमगंज : –
नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। बीते दिनों प्रशासन के साथ हुई बैठक के आधार पर मुख्य बाजार का दिन व रात का वीडियो बना लिया गया है। इससे यह स्पष्ट होगा कि रात में दुकान बंद होने के बाद दुकान की क्या स्थिति होती है और दुकान खुलने के बाद कहां तक अतिक्रमण किया जाता है। अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका ने एनाउन्समेंट भी कराया है। हो रही अतिक्रमण तथा जाम समस्या समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि बहुत शीघ्र इसके लिए अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी l
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb